Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

छत्तीसगढ़ में कृभको द्वारा उर्वरक संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

28 दिसम्बर 2022, रायपुर । छत्तीसगढ़ में कृभको द्वारा उर्वरक संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन – कृषक भारती कोआपरेटिव लि. (कृभको) रायपुर द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र, भाटापारा में उर्वरक संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 श्री ए.के. गुप्ता, मुख्य राज्य प्रबंधक, कृभको छत्तीसगढ़ के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. ए.एस.राजपूत, वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक एवं प्रमुख, कृषि विज्ञान केंद्र, भाटापारा, अध्यक्षता डॉ. प्रदीप कश्यप, विषय वस्तु विशेषज्ञ, मृदा विज्ञान, कृषि विज्ञान केंद्र, भाटापारा के द्वारा किया गया। इस अवसर पर इंजी. पी.डी. वर्मा, विषय वस्तु विशेषज्ञ, कृषि यंत्र एवं शक्ति, श्रीमती हेमकांति बंजारे, विषय वस्तु विशेषज्ञ, सस्य विज्ञान, डॉ. सागर आनंद पाण्डेय, कार्यक्रम सहायक, श्री लक्ष्मणदास मानिकपुरी, सरपंच, खपराडीह, भाटापारा, डॉ. सौरभ गुप्ता, कनिष्ठ लेखा सहायक, कृभको रायपुर, श्री रमेन दास, क्षेत्रीय प्रतिनिधि, कृभको रायपुर सहित लगभग 90 लोगों की उपस्थिति रही।

मुख्य अतिथि डॉ. राजपूत द्वारा अपने उद्बोधन में जैविक खेती पर जोर देते हुए कार्यक्रम में उपस्थित सभी किसानों को रासायनिक एवं जैविक खेती में अंतर बताते हुए इसके लाभ एवं नुकसान के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्होंने कहा कि कृभको राष्ट्रीय स्तर के रासायनिक खाद का उत्पादन तथा आयात में सबसे बड़ी संस्था होते हुए भी किसानों को कृभको जैविक खाद का उत्पादन कर उपलब्ध करा  रही है। डॉ. प्रदीप कश्यप किसानों को अपने खेतों में मृदा परीक्षण के आधार पर ही खाद के उपयोग करने की सलाह दी तथा उन्होंने मृदा परीक्षण के लिए मृदा नमूना एकत्रित करने कि विधि के बारे में भी जानकारी दी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

श्रीमती हेमकांति बंजारे ने जैविक खेती करने का तरीका, जैसे जैविक खेती के लिए खेत का चयन, जैविक खाद का उपयोग विधि, जैविक बीज का पहचान तथा जैविक तरीके से फसलों में रोग एवं कीट नियंत्रण के बारे में विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराई।      श्री रमेन दास द्वारा कृभको का परिचय देते हुए कृभको उत्पादों जैसे कृभको जैविक खाद, कम्पोस्ट, जिंक सल्फेट, संकर बीज, संशोधित बीज इत्यादि के बारें में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई तथा कृभको सोशल मीडिया के बारे में जानकारी देते हुए सोशल मीडिया से जुडऩे के लिए आग्रह किया। उन्होंने  कार्यक्रम में पधारे सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान कृभको जैविक खाद का नि:शुल्क वितरण भी किया गया।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर:उर्वरक अमानक घोषित, क्रय- विक्रय प्रतिबंधित