Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

महिन्द्रा ट्रैक्टर के यशस्वी डीलर पंडित पल्टूराम मोटर्स

1 मार्च 2021, भोपाल । महिन्द्रा ट्रैक्टर के यशस्वी डीलर पंडित पल्टूराम मोटर्स – विदिशा जिले के गंजबासौदा क्षेत्र में कृषि उपकरणों के लिये एक जाना-पहचाना नाम है मे. पंडित पल्टूराम मोटर्स। जिसके संचालक श्री विपिन कुमार जैन हैं। वे बताते हैं कि लगभग 24 वर्ष पूर्व कृषि उपकरणों का व्यवसाय प्रारंभ किया था। 7 वर्षों से महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा के ट्रैक्टर एवं कृषि उपकरणों के अधिकृत विक्रेता हैं।

जिले की गंजबासौदा, नटेरन एवं त्यौंदा तहसील हमारा कार्य क्षेत्र है। श्री जैन बताते हैं कि क्षेत्र के किसानों को महिन्द्रा ट्रैक्टर खरीदने के लिए एक्सचेंज, फाइनेंस की सुविधाएं देने के साथ ही ट्रैक्टर के रखरखाव के लिये समय-समय पर सर्विस कैंप का आयोजन भी करते हैं।

महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा के अधिकारी भी महिन्द्रा ट्रैक्टर के ग्राहक किसानों को अधिकाधिक सुविधा प्रदान करने हेतु सुझाव व सहयोग देते रहते हैं। श्री जैन कहते हैं कि कृषक जगत में जानकारीपरक सामग्री होती है और वे इस जानकारी को किसानों के साथ साझा भी करते हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile