Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

आयशर ट्रैक्टर्स का किसान दिवस समारोह

टैफे मोटर्स एंड ट्रैक्टर्स लि. की सहयोगी कम्पनी आयशर ट्रैक्टर्स ट्रैक्टर निर्माण एवं विपणन के क्षेत्र में देश की अग्रणी कम्पनी है। आयशर ट्रैक्टर्स, ट्रैक्टर निर्माण एवं विपणन के साथ-साथ किसानों के सामाजिक एवं कृषिगत उन्नति के लिए भी सतत प्रयत्नशील रहती है और इसके लिए अपनी कार्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां आयोजित करती है। इसी क्रम में विगत दिनों उज्जैन में एक विशाल किसान दिवस समारोह का आयोजन किया गया।

उज्जैन। आयशर ट्रैक्टर्स द्वारा आयोजित किसान दिवस समारोह में प्रदेश के 500 से अधिक किसानों ने भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री राजीव चौधरी, संचालक – कृषि अभियांत्रिकी संचालनालय, भोपाल एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. ए. के. तिवारी निदेशक – दलहन विकास निदेशालय, भारत सरकार उपस्थित थे।

कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को खेती के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करना एवं कृषि क्षेत्र में आये नये उपकरण और तकनीकों से अवगत कराना था। टैफे ग्रुप के सीएसआर चैंपियन श्री एस. रामकृष्णन ने बताया कि यह समारोह कंपनी द्वारा पिछले 16 वर्षों से संपूर्ण भारत में आयोजित होता रहा है। आयशर ट्रैक्टर्स के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सेल्स एवं मार्केटिंग श्री एन. सुब्रामनियन ने बताया कि विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से आयशर ट्रैक्टर्स हमेशा सामाजिक उत्थान हेतु सक्रिय रहता है और विशेष तौर पर बालिकाओं को शिक्षा में परस्पर रूप से सहयोग एवं प्रोत्साहन करता आया है।

इस किसान दिवस पर प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया और उन्होंने अपने अनुभव बांटकर खेती को लाभ का व्यवसाय बनाने के लिए समारोह में शामिल अन्य किसानों को प्रोत्साहित किया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कायक्रम में कृषि क्षेत्र के विभिन्न सांइटिस्ट एवं कृषि विशेषज्ञों द्वारा जानकारियों का आदान-प्रदान किया गया जिससे किसान भाई बेहद लाभान्वित हुए। कार्यक्रम में जे फार्म चेन्नई से डॉ. श्रीनिवासन एवं डॉ पी. के. गुप्ता भी उपस्थित रहे। आयशर ट्रैक्टर्स के मार्केटिंग हैड श्री राजेश जैन तथा मध्य प्रदेश राज्य के समस्त डीलर एवं आयशर टीम इस अवसर पर सम्मिलित हुए एवं किसान दिवस समारोह में आए सभी किसान भाइयों का आभार व्यक्त किया।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आयशर जबलपुर संभाग में भी किराये पर उपलब्ध करायेगा ट्रैक्टर एवं कृषि यंत्र