रायसेन में धानुका एग्रीटेक की मेगा किसान बैठक, 250 से अधिक किसानों ने लिया भाग
26 अगस्त 2026, रायसेन: रायसेन में धानुका एग्रीटेक की मेगा किसान बैठक, 250 से अधिक किसानों ने लिया भाग – धानुका एग्रीटेक ने रायसेन जिले के देवरी मार्केट में धान फसल प्रबंधन और व्यापक फसल समाधान पर केंद्रित मेगा किसान बैठक का आयोजन किया। आसपास के गांवों से 250 से अधिक किसानों ने इसमें भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत एवं सरस्वती वंदना के साथ हुई। धानुका एग्रीटेक के DGM सुबोध कुमार गुप्ता ने “इंडिया का प्रणाम” के माध्यम से किसानों का अभिवादन किया और कंपनी की कृषि एवं किसान-केंद्रित प्रतिबद्धता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने किसानों को सही कृषि उत्पाद की पहचान और चयन के लिए QR कोड स्कैन करने की प्रक्रिया के बारे में भी बताया।
इसके बाद सौरभ तिवारी ने धान की फसल में आने वाली प्रमुख चुनौतियों और उनके प्रबंधन के उपायों पर किसानों के साथ जानकारी साझा की।
धान की फसल के प्रमुख समाधान पर चर्चा
बैठक में धानुका एग्रीटेक के धान फसल से जुड़े प्रमुख समाधान Mycore Super, Verdour और Godiwa Super पर चर्चा की गई। किसानों के खेतों में बढ़ती ब्राउन प्लांट हॉपर (BPH) की समस्या को भी प्रमुखता से उठाया गया। इसके प्रबंधन के लिए किसानों को धानुका के Apply और Defend समाधानों की जानकारी दी गई।
किसानों को धान की फसल में उपयोग किए जाने वाले Dinkar खरपतवारनाशक के बारे में भी जानकारी दी गई। धानुका के कृषि मित्रों ने धान की फसल में Dinkar से जुड़े अपने फील्ड अनुभव किसानों के साथ साझा किए। कंपनी के अनुसार, इस उत्पाद को आगामी वर्ष बाजार में पेश करने की तैयारी की जा रही है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

