Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन और कोर्टेवा ने फसल सुरक्षा समाधान विकसित करने के लिए किया सहयोग

06 जुलाई 2026, नई दिल्ली: क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन और कोर्टेवा ने फसल सुरक्षा समाधान विकसित करने के लिए किया सहयोग – क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन लिमिटेड और कोर्टेवा ने भारत में फसल सुरक्षा के लिए नए फॉर्मूलेशन और मिश्रण विकसित करने तथा उनके व्यावसायीकरण के उद्देश्य से एक सहयोग एवं आपूर्ति समझौता किया है।

इस समझौते के तहत दोनों कंपनियां भारत में फसल सुरक्षा उत्पादों के विकास, निर्माण और विपणन के लिए साथ मिलकर कार्य करेंगी। कोर्टेवा तकनीकी ग्रेड सक्रिय अवयव (Technical Grade Active Ingredients) उपलब्ध कराएगी, जबकि क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन इनका विकास, फॉर्मूलेशन, निर्माण और विपणन करेगी।

क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अंकुर अग्रवाल ने कहा, “हमें नए फॉर्मूलेशन और मिश्रण विकसित करने के लिए कोर्टेवा के साथ सहयोग करते हुए खुशी हो रही है। यह सहयोग किसानों तक प्रभावी और किसान-केंद्रित समाधान तेजी से पहुंचाने में मदद करेगा, जिससे वे प्रमुख कीटों और खरपतवार संबंधी चुनौतियों का बेहतर प्रबंधन कर सकेंगे।”

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

भारत में लगभग 4.8 करोड़ हेक्टेयर क्षेत्र में धान तथा 1.3 करोड़ हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में कपास की खेती होती है। इसके अलावा मिर्च, टमाटर, बैंगन, भिंडी और अनार जैसी बागवानी फसलें भी बड़े क्षेत्र में उगाई जाती हैं। इन फसलों में रस चूसने वाले कीट, इल्ली, माइट्स तथा विभिन्न प्रकार के खरपतवारों का प्रकोप अक्सर देखा जाता है, जिससे उत्पादन और किसानों की आय प्रभावित होती है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

देश की विविध जलवायु और खेती की परिस्थितियों को देखते हुए फसल सुरक्षा किसानों के लिए महत्वपूर्ण है। बदलते मौसम, विभिन्न क्षेत्रों में कीट एवं खरपतवारों के बढ़ते दबाव तथा स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप विश्वसनीय, सुरक्षित और किफायती समाधानों की आवश्यकता लगातार बढ़ रही है। विज्ञान आधारित नवाचार और उन्नत प्रौद्योगिकियां फसलों की सुरक्षा, उत्पादकता बढ़ाने और टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

कोर्टेवा के प्रेसिडेंट – साउथ एशिया, सुब्रतो गीड ने कहा, “यह सहयोग भारतीय कृषि की बदलती जरूरतों के अनुरूप विज्ञान-आधारित नवाचार को आगे बढ़ाने की कोर्टेवा की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। प्रौद्योगिकी, उत्पाद विकास और बाजार क्रियान्वयन में दोनों कंपनियों की पूरक क्षमताओं को साथ लाकर हमारा उद्देश्य ऐसे प्रभावी फसल सुरक्षा समाधान उपलब्ध कराना है, जो किसानों को प्रमुख कीट एवं खरपतवार चुनौतियों का प्रबंधन करने, उत्पादकता बढ़ाने और अधिक सुदृढ़ कृषि प्रणाली विकसित करने में सहायता करें।”

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture