Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

क्रिस्टल ने कोरटेवा एग्रीसाइंस के उत्पादों का अधिग्रहण किया

नई दिल्ली। क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन लि. ने अन्तर्राष्ट्रीय कम्पनी कोरटेवा एग्री साइंस के उर्सबान, नुरेले-डी तथा प्रीडटोर ब्राण्ड का भारत में अधिग्रहण किया है। इस अवसर पर क्रिस्टल के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री अंकुर अग्रवाल ने कहा कि यह अधिग्रहण कम्पनी के तथा उसके हितधारकों के व्यवसाय में वृद्धि की रणनीति का हिस्सा है। इस तरह के अधिग्रहण हमारी प्रतिस्पर्धा को सुधारने में, प्रोडक्ट प्रोफाइल की विविधता तथा बाजार में हमारी उपस्थिति को बढ़ाने में सहयोगी होंगे।