Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

छत्तीसगढ़ में नैनो यूरिया पर सहकारी प्रबंधक प्रशिक्षण

4 मार्च 2023, बिलासपुर । छत्तीसगढ़ में नैनो यूरिया पर सहकारी प्रबंधक प्रशिक्षण – क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर के अंतर्गत एक दिवसीय उर्वरक विक्रेता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन होटल आनंदा इंपीरियल बिलासपुर में हुआ। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में आंचलिक प्रबंधक, भोपाल, श्री अरुण कुमार त्यागी उपस्थित थे। कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप में राज्य प्रबंधक,रायपुर (छग) श्री ओमपाल गुप्ता और प्रभारी क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर, श्री विश्वजीत मोदक उपस्थित थे। कार्यक्रम में विक्रेताओं को प्रशिक्षण देने के लिए, चार्टेड अकाउंटेंट श्री रघुनंदन निर्मलकर, कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. एस.पी सिंह उपस्थित थे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर के सभी विक्रेता एवं अधिकारीगण और स्टाफ शामिल हुए।

अगले चरण में प्रभारी क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर श्री मोदक ने क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर की संक्षिप्त जानकारी के साथ-साथ, विगत वर्ष की तुलना में इस वर्ष कंपनी उत्पादों की बिक्री एवं उपलब्धियों से विक्रेताओं को अवगत कराया। प्रशिक्षण में चार्टेड अकॉन्टेंट श्री रघुनंदन निर्मलकर ने उर्वरक विक्रेताओं को 194 क्त और 206 ष्ट एवं जीएसटी संबंधी नए नियमों से अवगत कराया और विके्रताओं की समस्याओं का समाधान किया। कृषि विज्ञान केंद्र बिलासपुर के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. एस. पी सिंह ने जैव उर्वरक, बेंटोनाइट सल्फर से संबंधित, उनके महत्व और उपयोग की विस्तार से जानकारी प्रदान दी।

अपने उद्बोधन में राज्य प्रबंधक छत्तीसगढ़ श्री ओमपाल गुप्ता ने छत्तीसगढ़ राज्य में विगत वर्ष की तुलना में वर्ष 22-23 में कंपनी के विभिन्न उत्पादों की बिक्री की उपलब्धियों के लिए सभी उर्वरक विके्रताओं का आभार प्रकट किया, साथ ही द्बस्नरूस् संबंध में भौतिक स्टॉक और क्कह्रस् स्टॉक को बराबर रखने हेतु विक्रेताओं को विस्तार से समझाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आंचलिक प्रबंधक भोपाल श्री अरुण कुमार त्यागी ने सभी उर्वरक विक्रेताओं को बधाई देते हुए कंपनी के भविष्य में आने वाले उत्पादों के विषय में संक्षिप्त जानकारी प्रदान की, साथ में परिचर्चा सत्र में उनके द्वारा विक्रेताओं के प्रश्न के उत्तर और सुझाव दिए गए। अंत में कृषि रसायनों की बिक्री के आधार पर उर्वरक विक्रेताओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदाय कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय प्रभारी बिलासपुर श्री विश्वजीत मोदक द्वारा एवं आभार जिला प्रभारी श्री एस. पी.पाटिल द्वारा किया गया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: देश का दूसरा मिलेट कैफे छत्तीसगढ़ के कोरबा में हुआ शुरू

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें