Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

छत्तीसगढ़ में कृभको ने दी किसानों को जानकारी

11 फरवरी 2023,  रायपुर । छत्तीसगढ़ में कृभको ने दी किसानों को जानकारी – जाज्वल्य देव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला जांजगीर-चांपा कृषि उपज मंडी में आयोजन किया गया। उक्त प्रदर्शनी में कृभको स्टॉल का अतिथियों द्वारा अवलोकन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि श्री राम कुमार यादव (विधायक चंद्रपुर) अन्य अतिथियों श्री व्यास कश्यप (कृषि उपज मंडी अध्यक्ष जांजगीर- चांपा), श्री एम.के. चौहान (संभागीय संयुक्त संचालक कृषि बिलासपुर), श्री ए.के. सिंह (डीन एग्रीकल्चर कॉलेज जांजगीर-चंपा) उपस्थित थे।

उक्त मेले में कृभको प्रतिनिधि श्री राकेश मिस्त्री के द्वारा उपस्थित अतिथियों एवं किसानों को कृभको उत्पादों, कृभको सिवारिका, जैविक खाद, संकर बीज, संशोधित बीज, कृभको कंपोस्ट, जिंक सल्फेट, नीम लेपित यूरिया, डीएपी, एनपीके की विस्तार से जनकारी दी गई एवं कृभको से संबंधित सोशल मीडिया के बारे में जानकारी दी। क्यूआर कोड के माध्यम से किसानों एवं अतिथियों को यूट्यूब, फेसबुक एवं ट्विटर से जोड़ा गया जिससे कृभको एवं खेती से संबंधित जानकारी प्राप्त होती रहे।

महत्वपूर्ण खबर: छत्तीसगढ़ में ग्रामीण उद्योग नीति बनाने की प्रक्रिया जल्द प्रारंभ की जाए: मुख्यमंत्री श्री बघेल

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile