Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

चंबल फर्टिलाइजर्स ने ‘उत्तम सुपररहिजा’ लांच किया

  • इंदौर (कृषक जगत)

29 अगस्त 2022, चंबल फर्टिलाइजर्स ने ‘उत्तम सुपररहिजा’ लांच किया – देश की प्रतिष्ठित कम्पनी चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लि. ने गत दिनों इंदौर में नया उत्पाद उत्तम सुपररहिजा लांच किया, जो एडवांस्ड माइक्रोराइजा बॉयो फर्टिलाइजर है। लांचिंग कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री वीके पंजाबी, जनरल मैनेजर (मार्केटिंग) नई दिल्ली थे। कार्यक्रम में श्री नीरज कुमार, सीनियर रीजनल मैनेजर, इंदौर, श्री प्रवीण चौहान, बिजनेस हेड (सीपीसी एंड एसएम) नई दिल्ली, श्री दीपक कुमार, कमर्शियल हेड (टेरी) गुरुग्राम, एरिया मैनेजरद्वय श्री नंदकिशोर जाट इंदौर और श्री मुकेश कुमार त्रिपाठी, रतलाम सहित बड़ी संख्या में डीलर उपस्थित थे।

उर्वरक खपत में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी

श्री पंजाबी ने मध्यप्रदेश में कम्पनी की प्रगति रेखांकित करते हुए बताया कि 1992 में 40-50 हजार टन यूरिया और 5-7 हजार टन डीएपी बेचते थे जो 30 सालों में बढक़र 3 लाख टन डीएपी की बिक्री तक पहुँच गया। जो कि मप्र में करीब 14-15 लाख टन डीएपी का मप्र खपत का 20-21 प्रतिशत है। मध्यप्रदेश में कम्पनी 6 लाख टन यूरिया विपणन करती है, जो राज्य की खपत का 20 प्रतिशत है। कंपनी के 600 से अधिक डीलर हैं।

श्री पंजाबी ने कहा कि कम्पनी ने म.प्र. में इस साल 500 करोड़ के व्यापार का लक्ष्य रखा है, जिसे आसानी से पूरा कर लिए जाएगा, क्योंकि पिछले 5 माह में ही 320 करोड़ का बिजनेस कर चुके हैं। अगले 8 माह में 180 करोड़ का लक्ष्य आपके सहयोग से हासिल करेंगे। कम्पनी के दो सोयाबीन खरपतवारनाशक उत्पाद फ्ल्यूजी और मक्का का खरपतवार टिमोन को मप्र से पूरा सहयोग मिला और इन्होंने पहले साल में ही 15 करोड़ का टर्न ओवर हासिल किया। लांच किए गए उत्पाद सुपररहिजा के निर्माण के पीछे कई कारण थे। पहला मृदा की सेहत का ख्याल और दूसरा उत्पादकता में वृद्धि। यह उत्पाद सारे मानकों पर खरा उतरने के बाद ही जारी किया गया है। भोपाल, जबलपुर के अलावा राजस्थान, उप्र, पंजाब और हरियाणा में भी लांच किया गया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile
इंदौर बिक्री में आगे

श्री नीरज कुमार ने कहा कि कम्पनी का मार्केट शेयर यूरिया और डीएपी में 21 प्रतिशत, प्राइवेट ट्रेड में 30 प्रतिशत और पोटाश में 25 प्रतिशत है। गत वर्ष की तुलना में इस साल यूरिया/डीएपी की मांग बढ़ी है। मप्र शुरू से प्राइम मार्केट रहा है। गत वर्ष 31 अगस्त तक कीटनाशक के सभी वर्गों में हमारा बिजनेस 7 करोड़ 93 लाख था, जो इस साल अब तक 18 करोड़ 70 लाख हो चुका है। आपने कहा कि उत्तम फ्लूजी का 25 किलो लीटर का लक्ष्य था, हमने हासिल किया। इसमें डीलर्स, फील्ड स्टाफ की मेहनत, किसान बैठक, किसान क्लब आदि के कारण उत्पाद खेतों तक पहुंचा और अच्छे नतीजे आए। इंदौर रीजन की बिक्री हमेशा लक्ष्य से ऊपर ही रही है। अति हर चीज की नुकसानदायक है। इससे जमीन को नुकसान हो रहा है। अत: किसानों को दोनों का संतुलन कर उपयोग करना पड़ेगा, ताकि जमीन पर दुष्प्रभाव न पड़े और पर्यावरण प्रभावित न हो। सहयोगी कम्पनी टेरी द्वारा निर्मित बॉयो फर्टिलाइजर सुपररहिजा, देश में अपनी श्रेणी का श्रेष्ठ उत्पाद है, जो फ्लुजी/ टिमोन की तरह कमाल दिखाएगा। इस साल इसका बिक्री लक्ष्य 100 मैट्रिक टन का रखा गया है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें
पोषक तत्व मिलते है सुपररहिजा से

श्री प्रवीण चौहान ने कम्पनी की आगामी कार्ययोजना, प्रोडक्ट पोर्टफोलियो, पैकिंग, ड्रोन सुविधा आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी, टेरी (टाटा इनर्जी रिसर्च इंस्टीट्यूट) के श्री दीपक कुमार ने तकनीकी सत्र में अन्य माइक्रोराइजा से भिन्न नए उत्पाद उत्तम सुपर रहिजा की विशेषताओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पौधों में पोषक तत्वों की आपूर्ति के अलावा मिट्टी जनित रोगों को जड़ों से दूर रखने में मदद करता है।

इसी प्रकार का प्रोडक्ट लांच कार्यक्रम चंबल फर्टिलाइजर्स भोपाल में किया गया जिसका समन्वय श्री विशाल शर्मा रीजनल मैनेजर ने किया।

महत्वपूर्ण खबर: मंदसौर के मल्हारगढ़ में लहसुन की बड़ी आवक से कीमतों में गिरावट