Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

अखंड दे कीटों से बुलेटप्रूफ सुरक्षा

13 अगस्त 2024, इंदौर: अखंड दे कीटों से बुलेटप्रूफ सुरक्षा – देश की प्रसिद्ध कम्पनी सुदर्शन फार्म केमिकल्स इंडिया प्रा. लि. का उत्पाद अखंड मामूली विषाक्तता वाला एमाइड व्यापक स्पेक्ट्रम प्रणालीगत कीटनाशक है , जो एकीकृत कीट प्रबंधन प्रणाली में उपयोग के लिए अनुकूल है। अखंड, किसानों के उन्नत भविष्य के लिए सर्वोत्तम आविष्कार है। यह उनकी तरक्की की राह का हमकदम उत्पाद है।  

इन कीटों पर कारगर कार्यप्रणाली – इसका उपयोग लेपिडोप्टेरा ,कोलोप्टेरा,और डिप्टोरा कीटों जैसे लीफ रोलर, बॉल वर्म बोरर , वीविल,कटवर्म ,आर्मीवर्म ,बीन -पॉड बोरर ,बडवर्म , एप्पल लीफ माइनर ,प्रोडेनिया लिटुरा, डायमंड बैक मोथ ,बीट आर्मीवर्म  सहित  कई कीटों को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है। अखंड में पेट में विषाक्तता और सम्पर्क नाशक की मुख्य विशेषता के कारण कीट इसके सम्पर्क में आने के कुछ मिनटों के भीतर ही खाना बंद कर देते हैं। अखंड , कीटों के निकोटिन रिसेप्टर को सक्रिय करके मांसपेशियों की नियामक कमजोरी और पक्षाघात  अंततः कीटों की मृत्यु का कारण बनता है। यह शिशु और वयस्क अवस्था में कीटों पर अत्यधिक प्रभावी है।

दीर्घकालिक प्रभाव – इसका प्रयोग फसल वृद्धि के विभिन्न चरणों में किया जा सकता है।  इसका प्रभाव दीर्घकालिक है। फलों के पेड़ों, सब्जियों , खेत की फसलों और लॉन आदि पर इसका उपयोग किया जा सकता है। यह लाभकारी कीटों और पर्यावरण के लिए तुलनात्मक रूप से सुरक्षित है। स्प्रे के लिए 200 – 240  मि.ली./ एकड़ मात्रा उपयोग के लिए अनुशंसित की गई है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com