बीएएसएफ के तीसरी तिमाही के नतीजे घोषित
17 फरवरी 2026, मुंबई: बीएएसएफ के तीसरी तिमाही के नतीजे घोषित – बीएएसएफ इंडिया लि. ने 2025-2026 की तीसरी तिमाही के नतीजे घोषित किए। जिसके अनुसार 31 दिसंबर, 2025 को समाप्त तिमाही के लिए परिचालन से राजस्व (निरंतर परिचालन) 38,630.4 मिलियन रुपये दर्ज किया, जबकि पिछले वर्ष की इसी तिमाही में यह 36,352.2 मिलियन रुपये था।
31 दिसंबर, 2025 को समाप्त तिमाही के लिए निरंतर परिचालन से कर पूर्व लाभ (असाधारण मदों से पहले) 1,423.3 मिलियन रुपये रहा, जबकि पिछले वर्ष की इसी तिमाही के लिए कर पूर्व लाभ (असाधारण मदों से पहले) 1,396.7 मिलियन रुपये था। जबकि 31 दिसंबर, 2025 को समाप्त नौ महीने की अवधि के लिए, कंपनी ने परिचालन से राजस्व (निरंतर परिचालन) 115,001.3 मिलियन रुपये दर्ज किया, जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि के लिए यह 116,223.8 मिलियन रुपये था। वहीं 31 दिसंबर, 2025 को समाप्त नौ महीने की अवधि के लिए निरंतर परिचालन से कर पूर्व लाभ (असाधारण मदों से पहले) 4,778.2 मिलियन रुपये रहा, जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि के लिए कर पूर्व लाभ (असाधारण मदों से पहले) 5,945.2 मिलियन रुपये था।
बीएसएफ इंडिया लि के प्रबंध निदेशक और भारत में बीएएसएफ समूह कंपनियों के प्रमुख, श्री अलेक्जेंडर गेर्डिंग ने कहा कि “वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में, बीएएसएफ इंडिया ने मजबूत परिचालन अनुशासन और केंद्रित क्रियान्वयन के दम पर गतिशील बाजार परिवेश के बावजूद स्थिर प्रगति का प्रदर्शन जारी रखा। हमने कई प्रमुख व्यवसायों में मात्रा और उत्पाद मिश्रण में उत्साहजनक सुधार भी देखा, जो ग्राहक-केंद्रितता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। आगे बढ़ते हुए, हम भारतीय बाजार में मौजूद अवसरों को लेकर आशावादी बने हुए हैं और अपने ग्राहकों, साझेदारों और हितधारकों के लिए स्थायी, दीर्घकालिक मूल्य प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ”
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

