Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

वेल्लोर इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम (VITEEE) के नतीजे घोषित, काउंसलिंग शुरू

29 अप्रैल 2023, नई दिल्ली: वेल्लोर इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम (VITEEE) के नतीजे घोषित, काउंसलिंग शुरू – वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VIT) द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा VITEEE, 17 अप्रैल से 23 अप्रैल 2023 तक भारत के 121 शहरों और विदेशों के चार शहरों (दुबई, कुवैत, मस्कट और कतर) में एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा के रूप में आयोजित की गई थी।

VITEEE-2023 में सभी भारतीय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के छात्रों  ने भाग लिया है। परिणाम “https://ugresults.vit.ac.in/viteee” पोर्टल में प्रकाशित किए गए हैं, जिसे वीआईटी वेबसाइट “www.vit.ac.in” के माध्यम से भी देखा जा सकता है।

परीक्षा में झारखंड के श्री कुशाग्र बशिष्ठ ने पहली रैंक प्राप्त की जिसके बाद महाराष्ट्र के श्री प्रक्षाल श्रीनिवास चौधरी (दूसरा रैंक) और श्री माहिन प्रमोद धोके (तीसरा रैंक) हैं; चौथी रैंक- केरल के श्री आशिक स्टेनी; 5वीं रैंक-बिहार के श्री अंकित कुमार; 6 वीं रैंक-आंध्र प्रदेश के श्री नंद्याला प्रिंस ब्रन्हम रेड्डी; 7 वीं रैंक-बिहार के श्री मोहम्मद उमर फैसल; 8वीं रैंक- महाराष्ट्र के श्री अंशुल संदीप नफड़े; नौवीं रैंक-हरियाणा के श्री ऋषि गुप्ता और 10वीं रैंक-उत्तर प्रदेश के श्री तन्मय बघेल ने प्राप्त की हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

वीआईटी, वेल्लोर और चेन्नई वीआईटी-एपी और वीआईटी-भोपाल  के बीटेक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए 1 लाख रैंक के आवेदक काउंसलिंग में भाग लेने के पात्र हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

1 लाख रैंक के आवेदक वीआईटी, वेल्लोर और चेन्नई वीआईटी-एपी और वीआईटी-भोपाल के बीटेक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग में भाग लेने के पात्र हैं। काउंसलिंग 26 अप्रैल से 14 जून, 2023 तक निर्धारित है।

रैंक-वार काउंसलिंग के लिए शेड्यूल: 1-20,000 रैंक के लिए चरण-1,  26 से 30 अप्रैल, 2023 तक है; 20,001-45,000 रैंक के लिए चरण-2, 9 से 11 मई 2023 तक हैं; 45,001-70,000 रैंक के लिए चरण- 3, 20 से 22 मई, 2023 तक हैं और रैंक 70,001-1,00,000 के लिए चरण-4, 31 मई से 2 जून, 2023 तक के लिए हैं।

एक लाख से ऊपर रैंक वाले उम्मीदवार केवल वीआईटी-एपी और वीआईटी-भोपाल के बीटेक कार्यक्रमों में काउंसलिंग के लिए पात्र हैं। इन रैंकों के लिए चरण-5 की काउंसलिंग 12 से 14 जून, 2023 तक निर्धारित है। आवंटन सुनिश्चित करने के लिए वीआईटी उम्मीदवारों को ऑनलाइन काउंसलिंग के दौरान अधिक से अधिक विकल्प देने के लिए प्रोत्साहित करता है। कक्षाएं अगस्त 2023 के दूसरे सप्ताह से शुरू होने की संभावना है।

1 से 10 तक वीआईटीईईई रैंक वाले उम्मीदवारों को सभी चार वर्षों के लिए 100 प्रतिशत शिक्षण निशुल्क दिया जायोगा; 11वीं से 50वीं तक की रैंक पर 75 प्रतिशत ट्यूशन फीस की छूट मिलेगी; 51 से 100 रैंक वालों को 50 फीसदी ट्यूशन फीस की छूट मिलेगी और 101 से 500 रैंक वाले उम्मीदवारों को 25 प्रतिशत ट्यूशन फीस माफी मिलेगी।

तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और मध्य प्रदेश के सभी जिलों में जिला टॉपर्स (एक लड़का और एक लड़की) जिन्होंने सरकारी स्कूलों में पढ़ाई की या करते हैं, उन्हें स्टार्स (सपोर्ट द एडवांसमेंट ऑफ रूरल स्टूडेंट्स) योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में शत-प्रतिशत फीस माफी और हॉस्टल व मेस की फीस में छूट दी जाएगी।

अन्य 3-वर्षीय स्नातक कार्यक्रमों के लिए आवेदन, 4-वर्षीय बी.एससी (कृषि), बी.आर्क और 5 वर्षीय एकीकृत कार्यक्रम भी खुले हैं और छात्र अधिक जानकारी के लिए वीआईटी की वेबसाइट “www.vit.ac.in” पर जा सकते हैं|

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )