Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

शुद्ध के लिए युद्ध अभियान में कृषि विभाग की फौज मैदान में

कीटनाशक फैक्ट्री बना रही थी फर्टिलाईजर, एफआईआर दर्ज

भोपाल/सागर। किसानों को रबी सीजन में गुणवत्तापूर्ण खाद-बीज उपलब्ध कराने के लिये 15 से 30 नवम्बर तक प्रदेशव्यापी अभियान चलाया जाएगा। किसान कल्याण तथा कृषि विकास और उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण मंत्री श्री सचिन यादव ने कृषि उत्पादन आयुक्त को निर्देश दिये हैं कि अभियान के दौरान बाजार में अमानक स्तर के खाद-बीज विक्रेताओं पर कठोर वैधानिक कार्यवाही करें।

भोपाल में शुद्ध के लिए युद्ध अभियान की शुरुआत करते हुए उपसंचालक कृषि श्री यू.एस. जादौन ने बताया कि इस अभियान में कालाबाजारी, मिस ब्रांडेड, अवैध भण्डारण, अवैध परिवहन, अधिक कीमत पर बेचना, बिना लाइसेंस बेचने पर अलग से वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। साथ ही जिले की बीज उत्पादक समितियों एवं कीटनाशक निर्माण इकाइयों तथा विभिन्न प्रकार के उर्वरक निर्माण इकाइयों का निरीक्षण कर नमूने लिए जाएंगे। सागर के उप संचालक कृषि श्री ए.के. नेमा के निर्देश पर जिलास्तरीय गुण नियंत्रण टीम द्वारा नेचर एण्ड नेचर एग्रीटेक ए.के.व्ही.एन. इंडस्ट्रीज एरिया सिद्गुवॉ स्थित फैक्ट्री पर श्री जितेन्द्र सिंह राजपूत सहायक संचालक (जिला स्तरीय निरीक्षण दल प्रभारी), श्री अनिल राय अनुविभागीय कृषि अधिकारी सागर, श्री कुलदीप सिंह ठाकुर नायब तहसीलदार सागर, श्री एस.के. जैन वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, श्री भूपेंद्र सिंह राजपूत तकनीकी सहायक, कार्यालयीन श्री पी.एन. चतुर्वेदी एवं श्री आर.के.जैन ग्रा.कृ.वि.अधि. एवं बहेरिया थाना के पुलिसबल के साथ उक्त फर्म पर आकस्मिक निरीक्षण किया। जिसमें कीटनाशक औषधि फैक्ट्री में मिश्रित उर्वरक 12:32:06 का उत्पादन बिना उर्वरक लायसेंस के कुल 192 बोरी अलग-अलग पैकिंग में पायी गयी।

प्रथम दृष्टतया अवैध उर्वरक निर्माण भण्डारण एवं विक्रय के आधार पर उर्वरक अधिनियम के प्रावधानुसार फर्म के, प्रोपराइटर असरफ हुसैन के विरूद्ध बहेरिया थाना में एफ.आर्ई.आर. की गयी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile