Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि योजना के पंजीयन प्रारम्भ

15 मार्च 2025, दमोह: प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि योजना के पंजीयन प्रारम्भ – प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि  योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय मत्स्य डिजीटल प्लेटफार्म (एन.एफ.डी.पी.) पर पंजीयन प्रारंभ हो गये हैं। सभी मछुआरे, मछली किसान, मछली विक्रेता, मछली पालन के अन्य हितधारक http://pmssy.dof.gov.in एवं http://nfdp.dof.gov.in उपयोग कर पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीयन स्वयं के मोबाईल फोन अथवा किसी भी कियोस्क सेंटर, कम्प्यूटर सेवा केन्द्र से कराये जा सकते हैं। पंजीयन के लिये आधार कार्ड, बैंक पासबुक एवं स्वयं का मोबाइल नंबर जिस पर आधार लिंक हो की  आवश्यकता  होगी।

सहायक संचालक मत्स्योद्योग, दमोह द्वारा बताया गया कि उक्त पोर्टल से मछली पालन में बड़ा बदलाव आयेगा। उक्त पोर्टल योजनाओं का लाभ देने बनाया गया है, जिसमें असंगठित क्षेत्र के मत्स्य पालन से जुड़े सभी व्यक्तियों को एक ही प्लेटफार्म में लाकर उनका पंजीयन करना है, जिससे शासन की योजनाओं का लाभ उन्हे सीधे मिल सके।

सहायक संचालक ने  जिले के सभी मत्स्य कृषकों से अनुरोध किया है कि वह अपना  रजिस्ट्रेशन कराएं  एवं क्षेत्रीय अधिकारी के माध्यम से जानकारी कार्यालय को उपलब्ध कराएं। पंजीयन का कार्य कार्यालय से भी लगातार कैंप का आयोजन कर करवाया जा रहा है, जिसमें मत्स्य कृषक कार्यालय में उपस्थित होकर भी पंजीयन करवा सकते हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com