Ad DesktopAd TabletAd Mobile
सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

मध्य प्रदेश में कृषकों के लिए प्रमुख योजना : सामुदायिक टांका निर्माण- पानी की समस्या वाले ग्रामों में वर्षा जल के संचयन हेतु

9 जुलाई 2022, भोपाल । मध्य प्रदेश में कृषकों के लिए प्रमुख योजना : सामुदायिक टांका निर्माण- पानी की समस्या वाले ग्रामों में वर्षा जल के संचयन हेतु  –

योजना: जैविक बागड़ से बाउण्ड्री निर्माण

विभाग: पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

अधिकार क्षेत्र: केंद्र प्रवर्तित योजना

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

योजना कब से प्रारंभ की गयी: 1 अप्रैल 2020

योजना का उद्देश्य: पानी की कमी के कारण ग्रामीणों को पेयजल, निस्तार, पशुओं व पेड पौधों के लिये पानी की समस्या का सामना करना पड़़ता है, इसको ध्यान में रखते हुए वर्षा से प्राप्त जल के संचयन हेतु (टांका निर्माण) का निर्णय लिया गया है ।

लाभार्थी के लिए आवश्यक शर्तें/लाभार्थी चयन प्रक्रिया शर्तें : लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जिले में भीषण जलसंकट युक्त ग्राम चिन्हित किये जायेंगे। ग्राम की बसाहटों के पास सामुदायिक भूमि पर वर्षा जल संचयन हेतु टांका निर्माण किया जायेगा। कार्य पूर्ण करने की अवधि एक वर्ष होगी।

लाभार्थी वर्ग: गरीबी रेखा से नीचे के लिए

लाभ की श्रेणी: श्रमिक कार्य,हितग्राही मूलक कार्य

योजना का क्षेत्र: ग्रामीण

आवेदन कहां करें: ग्राम पंचायत

पदभिहित अधिकारी: ग्राम रोजगार सहायक

समय सीमा: मजदूरी भुगतान हेतु 15 दिवस की समय सीमा

आवेदन प्रक्रिया: ग्राम पंचायत में काम की मांग करना

अनुदान/ऋण/वित्तीय सहायता/ पेंशन/लाभ की राशि: मजदूरी भुगतान/सामुदायिक विकास कार्यों में शत-प्रतिशत अनुदान             

हितग्राहियों को राशि के भुगतान की प्रक्रिया/हितग्राहियों को ऋण एवं अनुदान की व्यवस्था: काम के आधार पर मजदूर/हितग्राही के खाते में इलेक्ट्रानिक माध्यम से भुगतान, 100 दिवस का रोजगार ।

महत्वपूर्ण खबर:  इस साल सोयाबीन की बुवाई से पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें