Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना का कृषक प्रशिक्षण आयोजित      

31 मार्च 2025, (दिलीप दसौंधी, मंडलेश्वर): प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना का कृषक प्रशिक्षण आयोजित – गत दिनों  शासकीय उद्यान रोपणी महेश्वर  में  राज्य पोषित योजना अंतर्गत अनुसूचित जाति वर्ग के कृषकों का उद्यानिकी फसलों यथा सब्जी, फल, मसाले वाली फसलें, पुष्प उत्पादन एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन (PMFME) योजना का कृषक प्रशिक्षण आयोजन किया गया। जिसमें श्री आर एस डोडियार वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी विकासखंड महेश्वर, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री विक्रम भाई पटेल, श्री दीपक मालवीय ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी, श्री विजय खांडेकर ,इटावदी के उन्नतशील कृषक श्री मोहन पाटीदार सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।

श्री डोडियार ने  विभागीय योजनाओं, MIDH, मल्चिंग एवं ड्रिप से वर्तमान समय में किस प्रकार से उन्नत खेती के उत्पादन में वृद्धि की  जाए  इसके बारे में बताया ।श्री  पटेल द्वारा शासन द्वारा संचालित योजनाओं से कृषकों को लाभ लेने हेतु आग्रह कर  किसानों से उद्यानिकी विभाग की योजनाओं का  इसे लाभ का व्यवसाय  बनाने का आह्वान किया। ,उन्नतशील कृषक श्री  पाटीदार  ने  कृषकों को फलोद्यान लगाने एवं जैविक खेती के लिए प्रेरित किया गया! मुख्यतः सीताफल, जामुन मौसंबी एवं सफेद मूसली की खेती के बारे में किसानों को विस्तार से समझाया  एवं जैविक खेती करके अपनी खेती का खर्च किस प्रकार कम करें इस पर  विस्तार से  प्रकाश डाला एवं अपने प्रक्षेत्र पर आने का निमंत्रण भी  दिया  एवं जैविक उत्पाद निशुल्क प्रदान करने की बात भी कही ।

श्री मालवीय ने  प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना (PMFME)  के बारे में कृषकों को विस्तार से समझाया  कि डीपीआर कैसे तैयार होती है एवं बैंकों में प्रकरण किस प्रकार भेजे जाते हैं एवं इस योजना की समस्त बिंदुओं  पर  जानकारी साझा की।  श्री हरिओम पटेल एवं बोंदर सिंह डावर द्वारा भी कृषकों को विभाग की गतिविधियों से अवगत कराया गया एवं  विभिन्न प्रकार की जानकारियां दी गई! अंत में श्री  खांडेकर द्वारा नर्सरी संबंधी पौध उत्पादन की जानकारी  बताई गई। आभार श्री डावर  ने प्रकट किया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com