Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

गाजर की खेती करना चाहता हूं।

समस्या- मैं गाजर की खेती करना चाहता हूं कौनसी जाति कब लगायें, कृपया विस्तार से बतायें।

समाधान – गाजर एक सब्जी फसल होने के साथ-साथ अच्छी खासी औषधि गुणों से भी भरपूर होती है। इसके सेवन से पेट तथा नाडिय़ों के रोगों से लाभ होता है। आप गाजर लगायें, समय चल रहा है।

  • बुआई पूर्व खेत की अच्छी तरह से तैयारी करें जितनी पोली भुरभुरी भूमि बनेगी गाजर उतनी ही अच्छी होगी।
  • गाजर की प्रमुख रूप से एशियन किस्में जैसे पूसा केयर, पूसा मेधाली, पूसा रुधिरा, पूसा आसिता, पूसा वृष्टि, पूसा नयन ज्योति, सलेक्शन 223, नम्बर 29, हिसार सलेक्शन इत्यादि तथा यूरोपीय वर्ग में लेन्टस, चैण्टने, इम्पेरेटर, पूसा यमदाग्नि इत्यादि।
  • लगाने का मुख्य समय अक्टूबर-नवंबर।
  • बीज 5-6 किलो प्रति हे., कतार से कतार 30 से.मी., पौध से पौध 10 से.मी.।
  • गोबर खाद 25 टन के साथ, 130 किलो यूरिया, 250 किलो सिंगल सुपर फास्फेट तथा 200 किलो म्यूरेट ऑफ पोटाश प्रति हेक्टर की दर से दिया जाये।
  • 5-7 दिनों के अंतर से सिंचाई ।

– नागोराव देशमुख, भैंसदेही

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile