Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

टमाटर में फल फट जाने पर उपचार

26 नवंबर 2021, टमाटर में फल फट जाने पर उपचार – टमाटर में फलों के फटने का मुख्य कारण भूमि में बोरोन नामक तत्व की कमी होना है।

  • बोरोन की कमी रेतीली व क्षारीय तथा ऐसी मिट्टियों जिसमें कार्बनिक तत्व कम में अधिक होती है। चूने की मात्रा अधिक हो, सर्द नमीयुक्त मौसम तथा लगातार सूखा भी टमाटर के फलों के फटने का कारण है।
  • तने के विकास, परागण के अंकुरण, शर्करा के मेटाबोलिज्म व उत्पादन, न्यूकलिक अम्ल के बनने आदि में बोरोन की भूमिका रहती है।
  • टमाटर में बोरोन की कमी दूर करने के लिए ताकि टमाटर न फटे फसल में रोपाई के चार सप्ताह बाद 0.3 से 0.4 प्रतिशत बोरेक्स के घोल का छिडक़ाव करना चाहिए।