तरबूज-खरबूज की फसल में फलमक्खी का प्रकोप आ रहा है। रोकथाम के उपाय बतायें
- – जागेश्वर प्रसाद, भीमपुर
22 मार्च 2023, भोपाल । तरबूज-खरबूज की फसल में फलमक्खी का प्रकोप आ रहा है। रोकथाम के उपाय बतायें –
समाधान-फलमक्खी के मेगट फल के अंदर गूदे को खाते हैं ग्रसित फल सडऩे लग जाते हैं तथा कीट का विस्तार होने लगता है। इसके नियंत्रण के लिये निम्न उपाय करें।
Advertisement
Advertisement
- ग्रसित फलों को एकत्रित करके नष्ट करते रहे।
- फसल में गुड़ाई करते रहे ताकि भूमिगत शाखाएं बाहर आकर नष्ट हो जायें।
- फलों को उलटा-पुलटा करते रहें।
- नर कीट को आकर्षित करने के लिये संतरे का तेल पानी में मिलाकर चौड़े मुंह वाले बर्तन में खेत में जगह-जगह रखें।
- वयस्क कीट को प्रलोभन से मारा जा सकता है। इसके लिये 1 किलो गुड़ को 20 लीटर पानी में घोल बनाकर इसमें 50 मि.ली. सिरका तथा 50 मि.ली. मेलाथियान भी डालें और खेत में जगह-जगह बर्तन में रखें।
महत्वपूर्ण खबर: नरवाई नहीं जलाने के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी