Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

समस्या- गेहूं में उपयुक्त बीज दर कितनी रखना पड़ती है। हमारे यहां 200 किलो/हेक्टर तक डालते है इससे क्या लाभ हानि होती है, बतायें

लेखक: मनमोहन चौधरी

02 अक्टूबर 2024, भोपाल: समस्या- गेहूं में उपयुक्त बीज दर कितनी रखना पड़ती है। हमारे यहां 200 किलो/हेक्टर तक डालते है इससे क्या लाभ हानि होती है, बतायें – समाधान- आपका प्रश्न सामयिक है प्रति उत्तर अनुकरणीय होगा इस आशय से जवाब तैयार किया जा रहा है। आपने कहा है कि आप 200 किलो तक गेहूं प्रति हेक्टर तक डाल देते हैं जो सर्वथा गलत है इससे श्रम एवं अर्थ दोनों की हानि होती है और परिणाम भी अच्छे नहीं निकलते हैं। आप ही नहीं आमतौर पर कृषकों का यह मानना होता है कि अधिक दाने अधिक पौधे और अधिक उत्पादन परंतु यह गणित फैल हो जाता है। क्योंकि अधिक बीज से अधिक पौधे तो मिल जायेंगे परंतु एक ईकाई क्षेत्र में उपलब्ध पोषक तत्वों के बंटवारे के लिये पौधों में जंग छिड़ जायेगी सभी बीज उगने के बाद अपना अलग अस्तित्व बनाने के प्रयास में रहेंगे। खाना कम मुंह अधिक का जैसा परिणाम होगा सभी भूखे रह जायेंगे और कमजोर पौध से अधिक उत्पादन की कल्पना कल्पना व्यर्थ होगी, इस कारण सिफारिश के अनुरूप ही बीज बोयें ताकि पोषक तत्वों का सामान्य बढ़वार हो सके सभी पौध फूलें और फलें भी।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com