Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

समस्या- पान का बरेजा लगाया है पत्तियों पर काले अंडाकार धब्बे किनारों पर बन रहे हैं। उपाय बतायें।

लेखक: रामाधर

06 नवंबर 2024, भोपाल: समस्या – पान का बरेजा लगाया है पत्तियों पर काले अंडाकार धब्बे किनारों पर बन रहे हैं। उपाय बतायें। – समाधान – पान एक कीमती फसल है बहुत मेहनत के बाद पत्ते प्राप्त होते हंै पान के इस रोग को लाफा या सूखा रोग भी कहते हंै यह रोग फफूंदी द्वारा होता है। आक्रमण की तीव्रता में 50 से 70 प्रतिशत तक हानि होती है जैसा आपने लिखा है रोग पत्तियों के अलावा मुख्य तने पर भी आक्रमण करके बेला सुखा डालते हंै। बेल को यदि उखाड़ा जाये तो सरलता से उखड़ जाती है बीच से चीरने पर काली फफूंदी दिखाई देती है आप निम्न उपचार करें।

  • बेल या कलम का चयन स्वस्थ क्षेत्रों के बरेजों से ही करें।
  • उचित जल निथार की व्यवस्था करें।
  • कलम लगाने के पूर्व उसका उपचार बोर्डो मिश्रण या अन्य ताम्रयुक्त फफूंदनाशी के घोल में करें।
  • रोग की प्रारंभिक अवस्था में ही पत्तियों को तोड़कर नष्ट करें।
  • बरसात के शुरू में तथा बीच में 1 या 2 बार 1 प्रतिशत बोर्डो मिश्रण का छिड़काव करें।
  • अथवा ब्लाईटॉक्स 50 की 2 ग्राम मात्रा प्रति लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करें।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com