Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

एम.पी. चरी के बारे में पढ़ा था जायद में चारे के लिये उपयोगी है, कृपया विस्तार से बतायें

समस्या – मैंने एम.पी. चरी के बारे में पढ़ा था जायद में चारे के लिये उपयोगी है, कृपया विस्तार से बतायें।

समाधान – आपने ठीक ही सुना था जायद मौसम में हरे चारे की कमी प्राय: सभी जगह होती है और यदि हरा चारा उपलब्ध हो जाये तो पशुओं के लिये विशेषकर दुधारू पशुओं को बहुत लाभ मिलता है और अच्छे दूध उत्पादन का लाभ पालकों को भी मिलता है कुछ ना कुछ क्षेत्र में एमपी चरी को लगाकर ग्रीष्मकाल में हरा चारा उपलब्ध कराया जा सकता है। इसे लगाने के निम्न फायदे हैं।

  • इस फसल की कटाई कई बार की जा सकती है।
  • क्योंकि इसमें एच.सी. एन. नामक जहरीला पदार्थ बहुत कम होता है जिससे पशुओं को बचाया जा सकता है।
  • इसमें 5-6 प्रतिशत प्रोटीन होता है। इसका तना पतला और मुलायम होता है जिसे पशु चाव से खाते और पचाते है।
  • एक हेक्टर क्षेत्र में 40 किलो बीज लगता है।
  • यूरिया 260 किलो, 350 किलो सिंगल सुपर फास्फेट तथा 33 किलो म्यूरेट ऑफ पोटाश डालें।
  • यूरिया की आधी मात्रा, फास्फेट-पोटाश की पूरी मात्रा बुआई के समय दें शेष यूरिया को दो भागों में पहली कटाई के बाद और दूसरी कटाई के बाद दिया जाये।

 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

रमाकांत

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें