Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)समस्या – समाधान (Farming Solution)

IFFCO का नया जैव उत्तेजक ‘धरा अमृत’ लॉन्च, किसानों को जलवायु चुनौतियों से लड़ने में करेगा मदद

03 अक्टूबर 2025, नई दिल्ली: IFFCO का नया जैव उत्तेजक ‘धरा अमृत’ लॉन्च, किसानों को जलवायु चुनौतियों से लड़ने में करेगा मदद – भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड (IFFCO) ने कृषि क्षेत्र में सतत विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अपना नवीनतम जैव उत्तेजक (बायो-स्टिमुलेंट) ‘धारअमृत’ लॉन्च किया है। यह उत्पाद विशेष रूप से किसानों की फसलों की पैदावार बढ़ाने और पौधों के स्वास्थ्य को मजबूत बनाने के लिए वैज्ञानिक रूप से विकसित किया गया है। ‘धारअमृत’ में अमीनो एसिड, एल्जिनिक एसिड, कार्बन और जरूरी सूक्ष्म खनिज शामिल हैं, जो उन्नत कॉलॉइडल प्रोसेसिंग तकनीक से तैयार किए गए हैं। यह जैव उत्तेजक पौधों के चयापचय को नियंत्रित करता है, कोशिकाओं की संरचना मजबूत करता है और पौधों की पोषक तत्वों को अवशोषित करने की क्षमता बढ़ाता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि ‘धारअमृत’ जैविक खेती को नया आयाम देगा और किसानों को मिट्टी की खराब होती गुणवत्ता, जलवायु परिवर्तन जैसी गंभीर चुनौतियों से लड़ने में मदद करेगा। इसके उपयोग से न केवल फसलों की उत्पादन क्षमता बढ़ेगी, बल्कि उनकी गुणवत्ता भी बेहतर होगी, जिससे किसानों की आय में वृद्धि संभव होगी। IFFCO का यह कदम आधुनिक, वैज्ञानिक कृषि की दिशा को और मजबूत करेगा और भारतीय कृषि को टिकाऊ बनाएगा।

धारअमृत के फायदे

– फसलों की प्रकाश संश्लेषण क्षमता में वृद्धि
-पौधों के स्वास्थ्य और रोग प्रतिरोधक क्षमता में सुधार
-फसल की पैदावार और गुणवत्ता दोनों में बढ़ोतरी
– सभी प्रकार के फोलियर पोषक तत्वों के साथ पूरी तरह संगत
– विभिन्न फसल प्रणालियों में आसानी से उपयोग किया जा सकता है

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

उपयोग की विधि और मात्रा

‘धारअमृत’ को किसानों द्वारा कई तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है। फ़ोलियर स्प्रे के रूप में एक एकड़ क्षेत्र में 500 मिलीलीटर की मात्रा में छिड़काव किया जाना चाहिए। ड्रिप फर्टिगेशन में इसे 1 लीटर पानी में 10 मिलीलीटर मिलाकर प्रयोग किया जाता है। ड्रोन स्प्रे के लिए 500 मिलीलीटर ‘धारअमृत’ को 9.5 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव किया जाता है। यह नैनो यूरिया प्लस, नैनो डीएपी, नैनो जिंक, नैनो कॉपर, फोलियर न्यूट्रिएंट्स, कीटनाशक और फंगीसाइड्स के साथ पूरी तरह से संगत है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

लॉन्च इवेंट और प्रमुख उपस्थित लोग

‘धारअमृत’ के लॉन्च कार्यक्रम में गुजरात सरकार के कृषि मंत्री राघवजी भाई पटेल मुख्य अतिथि थे। इसके अलावा, सांसद पुरुषोत्तम रूपाला, IFFCO के अध्यक्ष दिलीप सांघानी, प्रबंध निदेशक के जे पटेल, IFFCO-नैनोवेंशन्स के एमडी डॉ. ए लक्ष्मणन समेत कई वरिष्ठ अधिकारी और राज्य के किसान भी इस मौके पर उपस्थित थे। इस कार्यक्रम ने कृषि क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों को अपनाने और किसानों को सशक्त बनाने के लिए IFFCO की प्रतिबद्धता को दोहराया। 

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture