गर्मी के मौसम में गेलार्डिया के फूलों की खेती करना चाहता हूं। जानकारी देने की कृपा करें
- रामधारी सिंह
30 मार्च 2022, गर्मी के मौसम में गेलार्डिया के फूलों की खेती करना चाहता हूं। जानकारी देने की कृपा करें –
समाधान : गेलार्डिया की खेती के लिये हल्की मिट्टी की आवश्यकता होती है जिसमें पानी न ठहरता हो। काली मिट्टी में अधिक पानी लग जाने से पौधों मरने की संभावना रहती है। इसके फूल उपजाऊ भूमि की अपेक्षा कम उपजाऊ भूमि में अच्छे लगते हैं।
Advertisement
Advertisement
- इस समय लगाई गई गेलार्डिया में हो सकता है कि गर्मियों में फूल न आयें। अक्टूबर नवम्बर में लगाई गई फसल में गर्मियोंं में अच्छे फूल आयेंगे। एक बार लगाई गई फसल को 2-3 साल तक रखना चाहिए।
- बीज को उगने में 14 से 21 दिन का समय लगता है। पौधशाला से पौध निकालने के बाद उन्हें 14 से 16 इंच की दूरी पर लगाना चाहिए। 2 फीट के पौधे होने के बाद टहनियों से भी पौधे बनाये जा सकते हैंं। इसकी सामान्य जातियां 2-3 फीट ऊंची रहती हैं। इसको पौध संरक्षण की बहुत अधिक आवश्यकता नहीं रहती।
महत्वपूर्ण खबर: अदरक लगाने का सही तरीका बतायें