गर्मी से बचाव और फसल गिरने से रोकने के लिए किसानों को सिंचाई प्रबंधन की सलाह
12 मार्च 2025, भोपाल: गर्मी से बचाव और फसल गिरने से रोकने के लिए किसानों को सिंचाई प्रबंधन की सलाह – बढ़ते तापमान को देखते हुए, ICAR-भारतीय गेहूं और जौ अनुसंधान संस्थान (IIWBR), करनाल ने सिंचाई प्रबंधन और गर्मी से फसल को बचानेके लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं।
- तेज हवा चलने पर सिंचाई से बचें और शाम के समय सिंचाई करना सबसे बेहतर होता है।
- यदि तापमान लगातार तीन दिन या अधिक समय तक अधिक रहता है, तो 0.2% म्युरिएट ऑफ पोटाश (400 ग्राम प्रति 200 लीटर पानी) या 2% पोटेशियम नाइट्रेट (4 किलोग्राम प्रति 200 लीटर पानी) का छिड़काव करने की सलाह दी गई है।
- दक्षिणी हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के किसानों को सलाह दी गई है कि वे 2:00 से 2:30 बजे के बीच एक घंटे तक स्प्रिंकलर सिंचाई करें ताकि अधिक गर्मी के प्रभाव को कम किया जा सके।
इस सलाह का पालन करने से किसान फसल को गर्मी से होने वाले नुकसान से बचा सकते हैं और उपज में गिरावट रोक सकते हैं।
स्रोत: ICAR-भारतीय गेहूं और जौ अनुसंधान संस्थान, करनाल
Advertisements
Advertisement
Advertisement
(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)
(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)
कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:
Advertisement
Advertisement
www.krishakjagat.org/kj_epaper/
Advertisement
Advertisement
कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:


