Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

भैंस का एक थन सूज गया है और अयन भी सूजा है व लाल हो गया है, थन में मवाद आता है, उपाय बताएं

28 फरवरी 2023,  भोपाल । भैंस का एक थन सूज गया है और अयन भी सूजा है व लाल हो गया है, थन में मवाद आता है, उपाय बताएं –

समाधान: यह थनैला रोग है जो अक्सर गंदगी के कारण कई प्रकार के जीवाणुओं के संक्रमण से होता है। इसकी रोकथाम के लिए दूध निकालने से पहले पशुघर एवं पशु की अच्छी तरह सफाई करनी चाहिए। दूध निकालने से पहले साबुन से हाथ धोएं। थनों को पोटाश के पानी से धोएं। साफ बाल्टी का प्रयोग करें तथा दूध निकालने के बाद थनों को पोटाश के घोल से धोएं तथा पशुओं को आधा घंटे तक बैठने न दें। यदि रोग होने पर अयन की ठंडे पानी से सिकाई करें तथा जल्दी से जल्दी पशु – चिकित्सक से सलाह लेकर इलाज कराएं।

महत्वपूर्ण खबर: स्वाईल हेल्थ कार्ड के आधार पर ही फर्टिलाइजर डालें

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile