फसल की खेती (Crop Cultivation)

महाराष्ट्र में बारिश न होने के कारण सोयाबीन फसल में देखा गया सफ़ेद सुंडी का प्रकोप 

10 अगस्त 2023, भोपाल:  महाराष्ट्र में बारिश न होने के कारण सोयाबीन फसल में देखा गया सफ़ेद सुंडी का प्रकोप – भारतीय सोयाबीन अनुसन्धान संस्थान- इंदौर द्वारा 7 अगस्त से 13 अगस्त 2023  की अवधि के लिए सोयाबीन कृषकों के लिए उपयोगी सलाह दी गई है।

संस्थान ने बताया हैं कि वर्तमान में सोयाबीन की खेती किये जाने वाले क्षेत्रों में सोयाबीन की फसल फूल आने की अवस्था में है। ऐसे में फसल पर कई प्रकार के कीटों एंव वायरस रोग का प्रकोप देखा जा रहा हैं। अतः कृषकों को सलाह हैं कि वे अपनी सोयाबीन फसल की सतत निगरानी करें तथा सफेद सुंडी  के लक्षण दिखने पर निम्नानुसार नियंत्रण के उपाय अपनाये।

महाराष्ट्र के बुलढाना जिले के कुछ क्षेत्र जहां पर कई दिनों से बारिश नहीं होने से सुखी भूमि में सफ़ेद सुंडी का प्रकोप देखा जा रहा हैं। अतः सलाह है की इसके नियंत्रण हेतु खेत मे प्रकाश प्रपंच लगाए एवं व्हाइट ग्रब के वयस्कों को एकत्र होने पर नष्ट करें। साथ ही फसल पर क्लोरपायरीफॉस 2% दानेदार @ 16 किग्रा/हे का सोयाबीन की फसल में पौधों में बीच छिड़काव करें।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement