फसल की खेती (Crop Cultivation)

श्रीराम फार्म सॉल्यूशन की गेहूँ की कौन सी किस्म भूरा रतुआ और झुलसा रोग के प्रति प्रतिरोधी है?

श्रीराम सुपर 5-SR-05 गेहूँ किस्म: रोगों से सुरक्षित, उच्च गुणवत्ता और स्थिर उपज वाली किस्म

21 नवंबर 2025, भोपाल: श्रीराम फार्म सॉल्यूशन की गेहूँ की कौन सी किस्म भूरा रतुआ और झुलसा रोग के प्रति प्रतिरोधी है? – गेहूँ की फसल में रोग प्रबंधन सबसे बड़ी चुनौती होती है। हर वर्ष लाखों किसान भूरा रतुआ और झुलसा रोगों से अपनी उपज का बड़ा हिस्सा गंवादेते हैं। इन रोगों के कारण न केवल उत्पादन घटता है बल्कि गुणवत्ता भी प्रभावित होती है। यही कारण है कि किसान अब ऐसी वैरायटी की ओररुख कर रहे हैं जो रोगों के प्रति स्वाभाविक रूप से सहनशील हो।

रोग प्रतिरोधक किस्म: श्रीराम सुपर 5-SR-05

श्रीराम फार्म सॉल्यूशन द्वारा विकसित श्रीराम सुपर 5-SR-05 गेहूँ किस्म इस समस्या का समाधान लेकर आई है। यह किस्म भूरा रतुआ औरझुलसा जैसे प्रमुख गेहूँ रोगों के प्रति सहनशील है। इस किस्म को आनुवंशिक रूप से ऐसे तैयार किया है की इसमें रोगों से लड़ने की क्षमता हैं।

रोग प्रतिरोधकता के कारण किसानों को कम खर्च करना पड़ता है, जिससे खेती की लागत घटती है और शुद्ध लाभ बढ़ता है। श्रीराम सुपर 5-SR-05 गेहूँ किस्म अन्य किस्मों की तुलना में 12-15% अधिक उत्पादन देती है। साथ ही साथ यह किससे बढ़ती गर्मी को सहने की ताकत भी रखती है।

बेहतर संरचना और गुणवत्ता

यह किस्म केवल रोग-सहनशील ही नहीं बल्कि संरचनात्मक रूप से भी मजबूत है। श्रीराम सुपर 5-SR-05 गेहूँ किस्म के कल्ले सशक्त औरबालियाँ ठोस होती हैं, जिससे फसल गिरने का खतरा कम रहता है। इसके दाने बड़े, वज़नदार, कठोर और चमकदार होते हैं, जो उपज केसाथ-साथ दाने की गुणवत्ता भी बढ़ाते हैं।

Advertisement
Advertisement

बुवाई में लचीलापन

इस किस्म की एक और बड़ी विशेषता यह है कि इसे अगेती व पछेती, दोनों समय बोया जा सकता है। हर मौसम में यह किस्म अन्य की तुलना में 12-15% अच्छी पैदावार देती है। यह विशेषता उन किसानों के लिए खास लाभदायक है जिनके पास बुवाई के लिए सीमित समय या जलवायुसंबंधी देरी होती है।  

Advertisement
Advertisement

असली श्रीराम सुपर गेहूँ बीज बैग को कैसे पहचानें

ध्यान से देखने पर बैग के ऊपरी भाग के दोनों सिरों में श्रीराम का बाली वाला निशान होता है जो पीछे से रोशनी डालने पर स्पष्ट दिखाई देता है।  सिलाई के साथ लगी सुनहरी रंग की पट्टी पर श्रीराम बाली का निशान, वर्ष 2025 और गेहूँ के दानो का चिन्ह होता है। असली की पुष्टिकरने के लिए होलोग्राम के सबसे निचले भाग की पट्टी को खरोंचने पर मिले नंबर को 8340000181 पर SMS करें।

उपज और लाभ का अनुमान

श्रीराम सुपर 5-SR-05 गेहूँ किस्म की समय से बुवाई के लिए बीज दर 40 किलोग्राम प्रति एकड़ है। यह किसी भी किस्म की तुलना में 12-15% अधिक उपज देती है। यदि प्रति क्विंटल मंडी भाव 2,585 रुपये मना जाए, तो एक एकड़ से लगभग 5,000 रुपये का अधिक मुनाफा हो सकता है। (यह मंडी भाव विपणन वर्ष 2026-27 के लिए घोषित एमएसपी के अनुसार है।)

Advertisements
Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements
Advertisement
Advertisement