Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

मेड़ों पर मक्का बोने के क्या फायदे हैं?

05 अप्रैल 2024, भोपाल: मेड़ों पर मक्का बोने के क्या फायदे हैं? – मेड़ों पर मक्का बोने से तीन मुख्य लाभ होते हैं।

1. संसाधनों का संरक्षण: इस विधि से फसल बोने से। 20-30% सिंचाई जल की बचत, 25-40% बीज तथा 25% नाइट्रोजन की बचत की जा सकती है।

2. फसल सुरक्षा: मेड़ों पर मक्के की खेती करने से फसल को अत्यधिक वर्षा से होने वाले नुकसान से बचाया जा सकता है। अत्यधिक वर्षा की स्थिति में जल निकासी के लिए दो पंक्तियों के बीच की नाली का उपयोग किया जाता है, जिससे जल जमाव के कारण फसल की हानि को रोका जा सकता है और दो पंक्तियों के बीच खाली जगह होने के कारण यह आमतौर पर तेज़ हवाओं में भी स्थिर रहती है। फसल नहीं गिरती.

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

3. उत्पादकता: मेड़ों पर फसल लगाने से सूर्य की किरणों और हवा की पर्याप्त उपलब्धता से पौधों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। जिससे गुणवत्ता, उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि होती है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)