Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

प्राकृतिक खेती के विस्तार के लिए किया प्रशिक्षित

10 जून 2022, इंदौर । प्राकृतिक खेती के विस्तार के लिए किया प्रशिक्षित –इंदौर जिले के किसानों को प्राकृतिक खेती से जोडऩे के लिये प्रशिक्षक तैयार किये जा रहे हैं। इसी सिलसिले में कृषि विभाग द्वारा कृषि एवं सम्बद्ध विभागों के मैदानी अमले को प्राकृतिक कृषि का प्रशिक्षण कार्यक्रम कृषि विज्ञान केन्द्र कस्तूरबा ग्राम इन्दौर में आयोजित किया गया। इसमें मैदानी अधिकारी/कर्मचारी और प्रगतिशील कृषक उपस्थित थे।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में गांधीनगर गुजरात से आए प्राकृतिक कृषि के विशेषज्ञ तथा मास्टर ट्रेनर श्री पी.के. शर्मा ने कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, बीज प्रमाणीकरण बीज निगम तथा कृषि विज्ञान केन्द्र के अधिकारी/कर्मचारियों के साथ प्राकृतिक कृषि करने किसानों को प्रशिक्षण दिया।

प्रशिक्षण में संयुक्त संचालक कृषि विभाग श्री आलोक मीणा, संयुक्त संचालक उद्यानिकी श्री डी. आर. जाटव, कार्यक्रम समन्वयक कृषि विज्ञान केन्द्र डॉ. आलोक देशवाल, प्राचार्य कृषि विस्तार एवं प्रशिक्षण केन्द्र श्री सी.एल. केवड़ा, उप संचालक पशुपालन सेवायें डॉ. अशोक कुमार बरेठिया, सहायक संचालक कृषि गोपेश पाठक, श्रीमती रश्मि जैन उप परियोजना संचालक आत्मा, विजय जाट सहायक संचालक कृषि,आर.एन. करोरिया सहायक संचालक कृषि, डॉ. आर. एस. टेलर वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र एवं श्री सचिन माने विशेष रूप से उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: इस वर्ष 22 लाख 47 हजार हेक्टेयर में बोयी जाएंगी खरीफ फसलें

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें