Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

मध्य प्रदेश में अब तक खरीफ बोनी 25 लाख हे. में

मानसून की बेरुखी के कारण बुवाई पिछड़ी

(विशेष प्रतिनिधि)

5 जुलाई 2022, भोपाल । मध्य प्रदेश में अब तक खरीफ बोनी 25 लाख हे. में – प्रदेश में मानसून की बेरुखी के कारण खरीफ बुवाई पिछड़ गई है। प्रदेश में मानसून तो सही समय पर 16 जून को आया था परंतु इसके बाद गायब हो गया अब पुन: मानसून प्रदेश में सक्रिय हुआ है। जून माह में वर्षा की कमी के कारण खरीफ बुवाई प्रभावित हुई इसलिए प्रदेश में खरीफ फसलों की बुवाई अब प्रारंभ हुई है। अब तक लगभग 24.71 लाख हेक्टेयर में बोनी कर ली गई है जो लक्ष्य के विरुद्ध 17 फीसदी है। गत वर्ष इस अवधि में फसल की बुवाई 49.36 लाख हेक्टेयर में हो गई थी।

कृषि विभाग के मुताबिक राज्य में खरीफ फसलों का सामान्य क्षेत्र 138.52 लाख हेक्टेयर है। इस वर्ष 147.72 लाख हेक्टेयर में खरीफ फसलें लेने का लक्ष्य रखा गया है। इसके विरुद्ध 1 जुलाई तक 24.71 लाख हेक्टेयर में बोनी कर ली गई है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

प्रदेश की प्रमुख खरीफ फसल सोयाबीन की बोनी अब तक 10.18 लाख हेक्टेयर में कर ली गई है जबकि 51.72 लाख हेक्टेयर लक्ष्य रखा गया है। दूसरी प्रमुख फसल धान की बोनी अब तक 1.70 लाख हेक्टेयर में हुई है जबकि लक्ष्य 34.71 लाख हेक्टेयर रखा गया है। इसी प्रकार अन्य प्रमुख फसलों में अब तक मक्का की बुवाई 6.07 लाख हेक्टेयर, तुअर 0.90 लाख हेक्टेयर, उड़द 1.40 लाख हेक्टेयर एवं कपास 3.50 लाख हेक्टेयर में बोई गई है। जानकारी के मुताबिक कृषि आदान की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। राज्य में अब तक कुल अनाज फसलें 56.15 लाख हेक्टेयर लक्ष्य के विरुद्ध 8.32 लाख हे. में, तिलहनी फसलें 63.50 लाख हे. लक्ष्य के विरुद्ध 10.78 लाख हे. में एवं दलहनी फसलें 22.05 लाख हेक्टेयर लक्ष्य के विरुद्ध 2.11 लाख हेक्टेयर में बोई गई है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें
प्रदेश में बुवाई स्थिति

1 जुलाई 2022 तक (लाख हे. में)

फसललक्ष्यबुवाई
धान34.711.7
ज्वार1.690.12
मक्का15.036.07
बाजरा 3.20.39
अरहर4.430.9
उड़द15.971.14
मूंग1.650.08
सोयाबीन51.7210.18
मूंगफली4.580.52
तिल 6.730.07
कपास6.033.5

महत्वपूर्ण खबर: एमएसपी पर 38 हज़ार करोड़ रुपये का गेहूं अभी तक खरीदा गया