Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

धानुका वीटावैक्स अल्ट्रा (Vitavax Ultra) फफूंदनाशक

22 जनवरी 2025, नई दिल्ली: धानुका वीटावैक्स अल्ट्रा (Vitavax Ultra) फफूंदनाशक – धानुका वीटावैक्स अल्ट्रा (Vitavax Ultra) फफूंदनाशक 200 एफ.एफ. भारत का प्रथम तरल बीजोपचारक फफूंदीनाशक है। इसमें अन्तः प्रवाही (कार्बोक्सिन) तथा स्पर्श क्रिया (थायरम) के होने के कारण यह दोहरी क्रिया वाला फफूंदीनाशक है। इसकी बीज में चिपकने की अच्छी क्षमता के कारण यह बीज जनित तथा भूमि जनित दोनों प्रकार की बीमारियों के नियंत्रण के लिए अति कारगर है। इसके उपचार से अंकुरण शीघ्र तथा अधिक होता है तथा पौध संख्या पर्याप्त तथा एक समान रहती है जिससे उपज में भी वृद्धि होती है। वीटावेक्स अल्ट्रा द्वारा उपचारित बीजों को लम्बे समय तक संरक्षित रख सकते हैं।

काम करने की विधि

वीटावैक्स अल्ट्रा बीज एवं भूमि जनित रोगों जैसे बीज गलन, जड़ गलन, कॉलर रॉट, कंडवा आदि का सफलतापूर्वक नियंत्रण करता है। इसके उपचार से उच्च गुणवत्ता युक्त अधिक फ़सल का उत्पादन होता है।

फ़सलनीदा / रोगउपयोग मात्रा (मि.ली./एकड़)
गेहूंलूज़ स्मट (खुली कांगियारी)2-3 ml/ Kg Seed

पैक साइज

500 ml, 1 Ltrs

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

विशेषताएं और लाभ

  • वीटावैक्स अल्ट्रा एफएफ पौधे के शीघ्र अंकुरण और समान विकास को प्रोत्साहित करता है और परिणामस्वरुप जड़ें अधिक और गहरी होती हैं।
  • यह प्रतिकूल परिस्थितियों (कम और भारी बारिश, उथले और गहरी बुवाई, आदि) में भी अंकुरण को उत्तेजित करता है।
  • वीटावैक्स अल्ट्रा एफएफ उपचारित बीजों को लंबी अवधि के लिए भंडारित किया जा सकता है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com