राज्य कृषि समाचार (State News)फसल की खेती (Crop Cultivation)

सरसों को तना गलन एवं सफेद रस्ट रोग से बचाएं

10 दिसंबर 2024, विदिशा: सरसों को तना गलन एवं सफेद रस्ट रोग से बचाएं – विदिशा जिले में रबी फसलों की लगभग 443363 हे. क्षेत्र में बुवाई हो चुकी है। जो कि कुल रबी क्षेत्रफल का 85 प्रतिशत है। शेष 15 प्रतिशत क्षेत्र में बुवाई जारी है,  वह  1-2 सप्ताह में पूरी हो जाएगी। उक्त क्षेत्रफल में से 13243 हे. क्षेत्र में सरसों  फसल बोई गई है। सरसों फसल में सामान्यतया  तना गलन एवं सफेद रस्ट रोग आता है, इससे बचने हेतु  कृषकों  को सलाह दी गई है।

तना गलन रोग की रोकथाम के लिए बिजाई के 45-50 दिन बाद कार्बेन्डाजिम का 0.1 प्रतिशत की दर से पहला  छिड़काव  करें तथा दूसरा छिड़काव  65-70 दिन के बाद करें। तना गलन की रोकथाम के लिए दो छिड़काव करने की आवश्यकता है।

किसान, अपने खेतों में निरंतर निगरानी बनाए रखें। तापमान में लगातार गिरावट होने से सरसों में  सफेद रस्ट बीमारी आने की सम्भावना होती है। सफेद रस्ट बीमारी में पत्ते  के निचले भाग में सफेद धब्बे दिखाई देते हैं। ऐसी परिस्थिति में किसान  600-800 गाम मैंकोजेब (डाइथेन एम-45) को 250 से 300 लीटर पानी में मिलाकर  छिड़काव  करें।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement