राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)फसल की खेती (Crop Cultivation)

न बिजली का खर्च, न फसल ख़राब की चिंता! आईएआरआई ने अदभुत ‘पूसा फार्म सनफ्रिज’ बनाया 

23 मार्च 2024, नई दिल्ली: न बिजली का खर्च, न फसल ख़राब की चिंता! आईएआरआई ने अदभुत ‘पूसा फार्म सनफ्रिज’ बनाया – भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) ने ‘पूसा फार्म सनफ्रिज’ नाम की एक खास तरह की ‘शीत भंडारण’ तकनीक को बनाया हैं। इस तकनीक से किसान अपनी अलग-अलग उपज जैसे- फल, सब्जियां, अनाज, दाले और अंडे आदि का भंडारण कर सकते हैं। इस तकनीक के बारे में संपूर्ण जानकारी पूसा संस्थान की विशेषज्ञ डॉ. संगीता चोपड़ा ने किसानों को दी।

सौर ऊर्जा से संचालित 

डॉ. चोपड़ा ने बताया कि इस तकनीक को बनाने का उद्देश्य, किसानों को अच्छी भंडारण सुविधा प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि पूसा फार्म सनफ्रिज एक अभिनव, ऑफ-ग्रिड, बैटरी रहित और कोल्ड स्टोरेज सुविधा है, जिसे खेतों पर ही बनाया जा सकता है और यह बिना बिजली के काम करता है। ये 2 टन का कोल्ड स्टोरेज होता हैं। इसमें ‘इवैपोरेटिंग कूलिंग’(वाष्पीकरण शीतलन) और ‘सोलर रेफ्रिजरेशन’ तकनीकों का इस्तेमाल हुआ है। 10x10x10 (लंबाई, चौड़ाई, ऊंचाई) फ़ीट का यह कोल्ड स्टोरेज, पूरी तरह से सौर ऊर्जा से काम करता है। इसके लिए छत पर सौर पैनल लगाए जाते हैं, जिनकी क्षमता पाँच किलोवाट होती है। इसमें तीन किलोवाट ऊर्जा का उपयोग, कोल्ड स्टोरेज में लगे 1.2 टन के एयर कंडीशनर को चलाने के लिए किया जाता है।

Advertisement
Advertisement

छोटे किसानों के लिए फ़ायदे का सौदा 

दिन में इसके अंदर का तापमान तीन-चार डिग्री सेल्सियस होता है, वहीं रात को यह आठ-दस डिग्री सेल्सियस हो जाता है। यह तकनीक सामुदायिक स्तर पर, छोटे किसानों के लिए काफी फायदेमंद है।

लागत 

इसको बनाने की लागत करीब साढ़े 8 लाख रुपए तक आती है, जिसमें सोलर पैनल का खर्चा, रेफ्रिजरेशन सिस्टम सभी का खर्चा शामिल हैं। लेकिन यह तकनीक, किसानों की कमाई को बढ़ाने में मददगार है। जहां पर बिजली नहीं हैं, वहां पर किसान इस स्ट्रकल्चर को बना सकते हैं। साथ ही इसको एक व्यवसाय के रूप में भी उपयोग किया जा सकता है।

Advertisement8
Advertisement

क्या भंडारण कर सकते हैं 

इसके अंदर किसान फल सब्जियों जैसे- आलू 75 दिन, टमाटर 20-25 दिन, हरी सब्जियां 10-15 दिन तक आराम से स्टोर कर सकते हैं। इसकी अन्य भंडारण तकनीक से करीब  4 गुना अधिक शेल्फ लाइफ हैं।

Advertisement8
Advertisement
Advertisements
Advertisement3
Advertisement

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

Advertisements
Advertisement5
Advertisement