Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

मूंग की एम.एच.- 421 मोजेक प्रतिरोधक

मूंग की एम.एच.- 421 मोजेक प्रतिरोधक – कृषि विज्ञान केन्द्र, आबूसर-झुन्झुनूं द्वारा ग्राम-खांगा का बास में मूंग फसल प्रदर्षन पर प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन किया गया। ग्राम-खांगा का बास में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिषन-दलहन के तहत् 11 किसानों के खेत पर मूंग फसल का प्रदर्षन लगाया गया था। केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ0 दयानन्द ने बताया कि मूंग की एम.एच.- 421 किस्म लगाई गई, जो मोजेक रोग के प्रति पूर्णतया सहनषील है तथा प्रतिकूल परिस्थितियों में भी अच्छा उत्पादन देने में सक्षम है। कृषको को उन्नत किस्म बीज के अलावा आदान में एनपीके कनसोर्टिया तथा ट्राईकोड्रमा बीजोपचार के लिये केन्द्र द्वारा दिये गये तथा उर्वरक किटनाषक कृषको द्वारा स्वयं के स्तर पर उपयोग मे लिये गये ।

महत्वपूर्ण खबर : लुपिन ने कृषि विशेषज्ञों का किया सम्मान

कार्यक्रम में उपस्थित उद्यान विषेषज्ञ डॉ0 रषीद खान ने प्रक्षेत्र दिवस के उद्देश्य तथा इस समय बोई जाने वाली सभी प्रकार की सब्जियों की विस्तृत जानकारी जानकारी दी एंव कृषको को आगामी रबी फसलों के बीजों के वितरण की जानकारी दी ।
यह कार्यक्रम प्रगतिषील कृषक सुरेष कुमार के खेत पर आयोजित किया गया। प्रहलाद ,देवकरण, शेर सिहं महावीर सिह मुन्नी देवी तथा बबीता देवी सहित लगभग 23 कृषक एवं कृषक महिलाओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। केन्द्र के विमल नागर, एस.आर.एफ. ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile