Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

धान की बुआई के लिए कैसे तैयार करें बीज; धान में बीज उपचार करने का सही तरीका बताएं

13 मई 2024, नई दिल्ली: धान की बुआई के लिए कैसे तैयार करें बीज; धान में बीज उपचार करने का सही तरीका बताएं – जीरी बिजाई ड्रिल या लुक्की सीड ड्रिल के अनुसार 8 किलोग्राम धान का बीज प्रति 1 एकड़ खेत में लगता है। बुआई के लिए बीज तैयार (

बीज का उपचार) करने के लिए 1 किलोग्राम नमक 10 लीटर पानी में घोल लीजिए और इसमें 8 किलोग्राम बीज डाल कर के थोड़ी देर एक डंडे से हिलाते जाईये। हल्के बीज ऊपर तैरने लग जाएँगे। हल्के बीजों को निकाल कर बाहर फेंक दीजिए। डूबे हुए बीज को निकालकर पानी से तीन चार बार अच्छी तरह से धो लीजिए ताकि नमक का प्रभाव समाप्त हो जाए। 
इसके बाद बीज उपचार के लिए स्ट्रेप्टोसाइक्लिन की 2 ग्राम मात्रा और बाविस्टीन की 20 ग्राम मात्रा 10 लीटर पानी में घोल कर 8 किलो छठे हुए बीज को इस घोल में डुबो कर 24 घंटे रखिए। 24 घंटे के बाद बीज को बाहर निकालिए और उसको छाय में अच्छी तरह से सुखा लीजिए। अब यह बीज बुआई के लिए तैयार है। 

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

To view e-paper online click below link: https://www.krishakjagat.org/kj_epaper/Detail.php?Issue_no=36&Edition=mp&IssueDate=2024-05-06

To visit Hindi website click below link:

www.krishakjagat.org

To visit English website click below link:

www.global-agriculture.com