Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

सोयाबीन की फसल में रायजोक्टोनिया एरिअल ब्लाइट फूफंदजनित रोग का कैसे करें नियंत्रण

03 अगस्त 2023, भोपाल: सोयाबीन की फसल में रायजोक्टोनिया एरिअल ब्लाइट फूफंदजनित रोग का कैसे करें नियंत्रण – भारतीय सोयाबीन अनुसन्धान संस्थान- इंदौर द्वारा 31 जुलाई से 6 अगस्त 2023  की अवधि के लिए सोयाबीन कृषकों के लिए उपयोगी सलाह दी गई है।

संस्थान ने बताया हैं कि सोयाबीन की खेती किये जाने वाले क्षेत्रों में अभी भी उन्हीं कीट एवं रोगों का प्रकोप बना हुआ है, जो पिछले सप्ताह देखे गए थे। अतः सोयबीन कृषकों को सलाह है कि वे रायजोक्टोनिया एरिअल ब्लाइट नामक फफूंदजनित रोग के लक्षणों को पहचान कर तुरंत रोग नियंत्रण के उपाय अपनाएं और इसके प्रकोप से फसल को बचायें।

रायजोक्टोनिया एरिअल ब्लाइट रोग के लिए कीटनाशक द्वारा नियंत्रण 

कुछ क्षेत्रों में रायजोक्टोनिया एरिअल ब्लाइट नामक फफूंदजनित रोग के लक्षण दिखाई देने पर सलाह है कि नियंत्रण हेतु अनुशंसित फफूंदनाशक पायरोक्लोस्ट्रोबीन 20% WG (375-500 ग्रा/हे) फफूंदनाशकों का अपने फसल पर छिडकाव करें। 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें