Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

सोयाबीन की देर से बुआई के लिए कितना सोयाबीन बीज उपयोग करना चाहिए

14 जुलाई 2023, भोपाल: सोयाबीन की देर से बुआई के लिए कितना सोयाबीन बीज उपयोग करना चाहिए – सोयाबीन की बुआई मानसून आने पर जून के पहले सप्ताह से शुरू हो जाती हैं। लगभग 70 प्रतिशत किसानों ने अभी तक सोयाबीन की बुआई कर ली हैं, लेकिन ऐसे किसान जिन्होंने अभी तक अपने खेतों में सोयबीन की बोवनी नहीं की हैं, उनको भारतीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान द्वारा निम्नलिखित साप्ताहिक सलाह जारी की गई हैं। 

सोयाबीन की बुआई करते समय उनकी कतारों की दूरी 30 सेमी. तक घटाकर करें। सामान्य और समय से सोयाबीन की बोवनी 45 सेमी. कतारो की दूरी में की जाती हैं। इसके अलावा बीज दर को बढ़ाकर (90-100 किग्रा/हेक्ट) करके इस सप्ताह सोयाबीन की बोवनी कर सकते हैं। 

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile