फसल की खेती (Crop Cultivation)

लहसुन की किस्म यमुना सफेद-3

05 दिसम्बर 2023, नई दिल्ली: लहसुन की किस्म यमुना सफेद-3 – यमुना सफेद-3 (जी-282) लहसुन की एक उन्नत किस्म हैं। इसके शल्क कन्द सफेद बड़े आकार के होते हैं और क्लोब का रंग सफेद तथा कली क्रीम रंग की होता है। वही कंद में कलियों की संख्या 15-16 होती हैं। कंद का व्यास 4.5-5.5 सेमी होता है। इनमें 40 0B कुल घुलनशील ठोस पदार्थ, 42% शुष्क पदार्थ और 25 माइक्रो मोल/ग्राम पाइरुविक एसिड होते हैं।

इस किस्म की फ़सल 120-140 दिनों में पक कर तैयार हो जाती है। इसकी औसत उपज 175-200 क्विंटल/हेक्टेयर होती है। इस किस्म को भारत सरकार द्वारा मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा, गुजरात, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में उगाने के लिए अधिसूचित किया गया है।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement