फसल की खेती (Crop Cultivation)

लहसुन की किस्म यमुना पर्पल-10

08 दिसम्बर 2023, नई दिल्ली: लहसुन की किस्म यमुना पर्पल-10 – यमुना पर्पल-10 (जी-404) लहसुन की एक किस्म हैं। इसके कन्द ठोस, मध्यम आकार के तथा गूदा क्रीमी रंग के साथ हल्के बैंगनी रंग का होता हैं। वही कंद में कलियों की संख्या 25-30 होती हैं। कंद का व्यास 4.8 से 5.5 सेमी होता है। इनमें 40 0B कुल घुलनशील ठोस पदार्थ, 42.9% शुष्क पदार्थ और 26.8 माइक्रो मोल/ग्राम पाइरुविक एसिड होता है।

इस किस्म की फ़सल 230-250 दिन बाद पक कर तैयार हो जाती है। इस किस्म की औसत उपज में 200 से 225 क्विंटल/हेक्टेयर के बीच होती है। इसे भारत सरकार द्वारा जोन II (दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, जम्मू और कश्मीर और पंजाब) और जोन IV (पंजाब, उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्र, उत्तराखंड, बिहार और झारखंड) में उगाने के लिए अधिसूचित किया गया है।

Advertisement
Advertisement

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)

Advertisement8
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement