Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

नींबू जति के पौधों में फूल झड़ जाते है, क्या करें

समाधान – नींबू तथा इस जाति के अन्य पौधों में फूल यदि अपोषित तो उनके झडऩे की संभावना अधिक रहती है। यदि पौधे मेें क्षमता से अधिक फूल लगे हो तो वे प्राकृतिक रूप से छड़ जाते हैं। फूल में निषेचन क्रिया नहीं हो पाई हो तब भी फूल झड़ जाते हैं। फूल आते समय यदि पौधों को अधिक पानी दे दिया जाय तो भी फूलों के झड़ऩे की संभावना रहती है।
फूल आते समय तापक्रम के अधिक उतार-चढ़ाव से भी फूल झड़ते हैं। इसकी रोकथाम के लिये मिट्टी में नमी एक समान बनाये रखें। 2-4 डी को हारमोन के रूप में उपयोग करने से भी फूल-फल का झडऩा रुक जाता है। इसके लिए 2-4 डी के 8 पी.पी.एम (250 लीटर पानी में 2 ग्राम) की छिड़काव करें।

– मनिकलाल, शाजापुर