Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)राज्य कृषि समाचार (State News)

लालिमा भिंडी की खेती करें, होगी जबरदस्त कमाई

14 जून 2025, भोपाल: लालिमा भिंडी की खेती करें, होगी जबरदस्त कमाई – जी हां ! यदि किसान लालिमा भिंडी की खेती करते है तो उन्हें जबरदस्त कमाई हो सकती है। कृषि विशेषज्ञों का यह कहना है कि लाल रंग की भिंडी का उत्पादन करने में किसानों को लागत भी कम लगती है वहीं मुनाफा अधिक होता है। बता दें कि हरी भिंडी की बजाय लाल भिंडी की डिमांड ज्यादा होती है वहीं इसका स्वाद और पोषक तत्व भी ज्यादा होता है। इसके अलावा किसानों को इसकी खेती करने में ज्यादा दिन भी नहीं लगते है।

अगर आप लालिमा भिंडी की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती से सम्बंधित जानकारी होनी चाहिए जिससे आपको खेती करने में कोई परेशानी नहीं होगी। लालिमा भिंडी की खेती के लिए जल निकासी वाली दोमट मिट्टी सबसे अच्छी होती है जिसका pH मान 6.5 से 7.5 के बीच होना चाहिए। इसके पौधे इस किस्म के बीज के माध्यम से लगाए जाते है बुवाई से पहले बीजों को 10-12 मिनट के लिए पानी में भिगोकर रखें और फिर छाया में सुखा लें। इसकी खेती में गोबर की खाद का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए बुवाई के बाद लालिमा भिंडी की फसल करीब 45 से 60 दिनों में तैयार हो जाती है। एक एकड़ में लालिमा भिंडी की खेती करने से करीब 40 से 50 क्विंटल तक की पैदावार हो सकती है ये बाजार में 400 से 500 रुपये प्रति किलो तक बिकती है आप इसकी खेती से लाखों रूपए की कमाई आराम से कर सकते है लालिमा भिंडी की खेती जरूर करनी चाहिए।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com