फसल की खेती (Crop Cultivation)

बीटी कॉटन बीज की कीमत सरकार ने कम की

कपास किसानों को राहत

नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने देश के कपास उत्पादक किसानों को राहत देते हुए बीटी कपास बीजी – 2 की कीमत 740 रु. प्रति पैकेट (बीटी कपास बीज के 450 ग्राम तथा रिफ्यूजिया के 120 ग्राम) तय की है। अभी तक बीजी-2 के एक पैकेट की कीमत 800 रू थी।
दो वर्ष के बाद हुई इस कीमत संशोधन में 60 रू की कटौती हुई है जो कपास उत्पादकों के मुताबिक और अधिक कम होना थी।
श्री अश्विनी कुमार संयुक्त सचिव (बीज) कृषि मंत्रालय भारत सरकार के हस्ताक्षर से 12 मार्च को जारी राजपत्र में कपास बीज मूल्य (नियंत्रण) आदेश 2015 का उल्लेख करते हुए सरकार ने बीजी -2 कपास बीज की कीमत वर्ष 2018-19 के लिए पूरे भारत में 740 रू. तय की है। इसमें कर सहित ट्रेट वैल्यू के 39 रू. भी सम्मिलित है। कपास बीज के दामों में इस कटौती से देश के लगभग 80 लाख से अधिक कपास किसानों को राहत मिलेगी। उल्लेखनीय है कि भारत में तगभग 1 करोड़ हेक्टेयर से अधिक कपास की फसल बोई जाती है।
क्या है ट्रैट ?
ट्रेट शुल्क एक प्रकार की रायल्टी (शुल्क) होती है जो विभिन्न बीज कंपनियोंं को लायसेंस होल्डर महिको, मानसेटों, बायोटेक लि. (एमएमबीएल) को चुकाना होता है।
पहले कब दर कम हुई ?
कपास बीज मूल्य नियंत्रण आदेश 2015 के तहत केन्द्र सरकार ने पहली बार 2016 में दरें कम की थीं। दामों को 830-1030 रू. से कम कर 800 रू. कर दिया गया था। और प्रति पैकेट 163 रू. की कीमत में लगभग 70 प्रतिशत की कमी गई थी।

ये बीटी कपास क्या है ?

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement