धान में AWD तकनीक: ब्राउन प्लांटहॉपर प्रबंधन के लिए प्रभावी जल प्रबंधन की सलाह
08 अगस्त 2026, नई दिल्ली: धान में AWD तकनीक: ब्राउन प्लांटहॉपर प्रबंधन के लिए प्रभावी जल प्रबंधन की सलाह –
केवल कीटनाशी नहीं, जल प्रबंधन भी है समाधान
धान में ब्राउन प्लांटहॉपर (BPH) का प्रकोप बढ़ने पर अधिकांश किसान सीधे कीटनाशी का प्रयोग करते हैं, जबकि खेत में पानी के उचित प्रबंधन से भी इस कीट की संख्या को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।
आईसीएआर–केन्द्रीय धान अनुसंधान संस्थान (ICAR-CRRI), कटक ने सलाह दी है कि BPH के प्रबंधन में ऑल्टरनेट वेटिंग एंड ड्राइंग (AWD)तकनीक को प्राथमिकता दी जाए।
क्या है AWD तकनीक
इस तकनीक में खेत में लगातार पानी भरकर रखने के बजाय आवश्यकता के अनुसार सिंचाई की जाती है। इससे खेत में लंबे समय तक जलभराव नहीं रहता और ऐसा वातावरण तैयार नहीं होता जो ब्राउन प्लांटहॉपर की वृद्धि के लिए अनुकूल माना जाता है।
कब करें कीटनाशी का प्रयोग
संस्थान के अनुसार यदि AWD तकनीक अपनाने के बाद भी BPH की संख्या आर्थिक क्षति स्तर से अधिक बनी रहे, तभी अनुशंसित कीटनाशियों का प्रयोग किया जाना चाहिए। इसके साथ ही BPH के प्रकोप के दौरान नाइट्रोजनयुक्त उर्वरकों के प्रयोग से बचने की भी सलाह दी गई है।
समेकित प्रबंधन है अधिक प्रभावी
जल प्रबंधन, नियमित निगरानी और आवश्यकता आधारित कीटनाशी प्रयोग को एक साथ अपनाने से BPH का प्रबंधन अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सकता है तथा अनावश्यक रासायनिक उपयोग भी कम होता है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

