Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

टिंडे की फसल में पत्तियां हो रही पीली? डाउनी मिल्ड्यू रोग से हो जाएं सतर्क

09 जून 2025, नई दिल्ली: टिंडे की फसल में पत्तियां हो रही पीली? डाउनी मिल्ड्यू रोग से हो जाएं सतर्क – टिंडे की खेती करने वाले किसानों के लिए एक जरूरी चेतावनी! यदि आपकी फसल की पत्तियां अचानक पीली पड़ने लगी हैं, तो इसकी अनदेखी न करें। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI), पूसा के विशेषज्ञों के अनुसार यह समस्या Downy Mildew (डाउनी मिल्ड्यू) रोग के कारण हो सकती है, जो कि एक प्रकार का फफूंद जनित रोग है और टिंडे जैसी बेलवाली सब्जियों में तेजी से फैलता है।

क्या है डाउनी मिल्ड्यू रोग?

डाउनी मिल्ड्यू एक संक्रामक रोग है जो पौधों की पत्तियों पर पहले पीले धब्बों के रूप में नजर आता है और धीरे-धीरे पूरी पत्ती को अपनी चपेट में ले लेता है। इस रोग की वजह से पौधे की प्रकाश संश्लेषण करने की क्षमता घट जाती है, जिससे फसल की वृद्धि रुक जाती है और पैदावार में भारी गिरावट आती है।

उपचार सुझाव

IARI पूसा ने किसानों को इस रोग से बचाव के लिए निम्नलिखित उपाय अपनाने की सलाह दी है:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile
  • रिडोमिल का छिड़काव करें:
    रोग के शुरुआती लक्षण दिखाई देने पर रिडोमिल फफूंदनाशक की 300 ग्राम मात्रा को 200 लीटर पानी में घोलकर एक एकड़ क्षेत्र में छिड़काव करें। यह उपाय फसल को रोग से बचाने में कारगर सिद्ध हुआ है।

रोकथाम के लिए अतिरिक्त सुझाव

  • फसल के बीच पर्याप्त दूरी बनाए रखें ताकि हवा का संचार ठीक से हो।
  • रोगग्रस्त पत्तियों को तुरंत खेत से हटा दें और नष्ट कर दें।
  • जलजमाव से बचें, क्योंकि यह रोग अधिक नमी वाले वातावरण में तेजी से फैलता है।

किसानों के लिए चेतावनी

IARI पूसा ने कहा है कि डाउनी मिल्ड्यू एक बेहद तेजी से फैलने वाला रोग है और अगर समय रहते इसका उपचार नहीं किया गया तो यह पूरी फसल को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में किसान भाई फसल की नियमित निगरानी करें और शुरुआत में ही सावधानी बरतें।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

छिड़काव करते समय सुरक्षात्मक कपड़े और दस्ताने जरूर पहनें। अधिक जानकारी और तकनीकी मार्गदर्शन के लिए अपने नजदीकी कृषि विज्ञान केंद्र या IARI पूसा से संपर्क करें। 

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com