Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

आम के बौर पर मंडरा रहा खतरनाक रोग! तुरंत करें यह उपाय वरना होगी भारी नुकसान

11 मार्च 2025, नई दिल्ली: आम के बौर पर मंडरा रहा खतरनाक रोग! तुरंत करें यह उपाय वरना होगी भारी नुकसान – उत्तर प्रदेश के आम किसानों के लिए एक बड़ी चेतावनी जारी की गई है! ICAR-केन्द्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान, रहमानखेड़ा, लखनऊ के मुताबिक, इस सप्ताह 11 से 17 मार्च के बीच आम के बौर (पुष्पक्रम) पर पाउडरी मिल्ड्यू नामक खतरनाक फफूंदी रोग का प्रकोप बढ़ सकता है। यदि समय पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो यह बीमारी फसल को भारी नुकसान पहुंचा सकती है और फल बनने की प्रक्रिया बुरी तरह प्रभावित हो सकती है।

अगर 10 प्रतिशत से अधिक बौर पर सफेद पाउडर जैसा पदार्थ दिखाई दे, तो तुरंत कार्रवाई करना बेहद जरूरी है। इस रोग से बचाव के लिए विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार, टेबुकोनाजोल + ट्रायफ्लॉक्सीस्ट्रोबिन (0.05%), हेक्साकोनाजोल (0.1%) या सल्फर WDG (80%) का 0.2% घोल बनाकर फसल पर छिड़काव करें।

आम किसानों के लिए यह समय बेहद संवेदनशील है, क्योंकि एक छोटी सी लापरवाही से पूरी फसल प्रभावित हो सकती है। इस बीमारी से होने वाले संभावित नुकसान को देखते हुए, किसान अपने बागानों की लगातार निगरानी करें और मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द फफूंदनाशकों का छिड़काव करें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com