गेहूँ उपार्जन में मध्यप्रदेश देश में प्रथम स्थान पर पहुँचा
14 लाख 19 हजार किसानों के खातों में 20 हजार करोड़ पहुंचे बीते वर्ष से 74 प्रतिशत ज्यादा उपार्जन हुआ भोपाल । समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन में मध्यप्रदेश देश में प्रथम स्थान पर पहुँच गया है। मध्यप्रदेश में अभी तक 1 करोड़ 27 लाख 67 हजार 628 मीट्रिक टन गेहूँ का उपार्जन किया गया है।
