Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पुरस्कार एवं सम्मान (Awards And Recognition)

वैज्ञानिकों को मिला पुरस्कार

22 फरवरी 2021, रीवा । वैज्ञानिकों को मिला पुरस्कार – कृषि विज्ञान केन्द्र, रीवा के पौध संरक्षण वैज्ञानिक डॉ. अखिलेश कुमार को उत्कृष्ट कार्य के लिए रिकाग्निशन अवॉर्ड एवं सस्य वैज्ञानिक डॉ. स्मिता सिंह को एप्रीसिएशन अवॉर्ड 2021 पर्यावरण सामाजिक कल्याण संस्था खजुराहो मध्य प्रदेश द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र, रीवा में आयोजित कृषक प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश के उद्यानिकी खाद्य प्रसंस्करण तथा नर्मदा घाटी विकास राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री भरत सिंह कुशवाह एवं श्री के. पी. त्रिपाठी विधायक सेमरिया द्वारा प्रदान किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित श्री लल्लू प्रसाद कुशवाहा, जिला कृषि स्थायी समिति रीवा, संयुक्त संचालक, उद्यानिकी रीवा, सहायक संचालक उद्यानिकी, अधिष्ठाता प्रो. एस. के. पाण्डेय, डॉ. ए.के. पाण्डेय प्रमुख कृषि विज्ञान केन्द्र, रीवा, प्रो. अश्वनी दुबे प्रमुख, पर्यावरण सामाजिक कल्याण संस्था खजुराहो, वैज्ञानिक डॉ. राजेश सिंह, डॉ. बी.के. तिवारी, श्री संदीप शर्मा, डॉ. संजय सिंह, डॉ. सी.जे. सिंह, डॉ. के.सी. सिंह, डॉ. के.एस. बघेल, श्री एम.के. मिश्रा, मंजू शुक्ला ऋषभ विश्वकर्मा एवं डॉ. एस.के. त्रिपाठी, डॉ. एम.आर. ढींगरा, डॉ. आर. के. तिवारी डॉ. टी.के. सिंह एवं कृषि महाविद्यालय रीवा के प्राध्यापकगण एवं कर्मचारियों नें वैज्ञानिकों को बधाई दी।

 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile