Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पुरस्कार एवं सम्मान (Awards And Recognition)

डॉं. नबेरिया आईएसईई फैलो अवॉर्ड से सम्मानित

29 नवंबर  2021 जबलपुर । डॉं. नबेरिया आईएसईई फैलो अवॉर्ड से सम्मानित – जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय की सहायक प्राध्यापक डॉ. सीमा नबेरिया को कृषि प्रसार शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु वर्ष 2021 के आईएसईई फैलोअवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। डॉ. नबेरिया को यह अवॉर्ड इंडियन सोसाइटी ऑफ एक्सटेंशन एजुकेशन नईदिल्ली द्वारा बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय बनारस में आयोजित राष्ट्रीय सेमीनार में प्रदान किया गया। इस मौके पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् नईदिल्ली के उपमहानिदेशक डॉ. ए.के. सिंह, आईएसईई के अध्यक्ष डॉ. यू.एस. गौतम तथा अन्य ख्यातिलब्ध प्रसार शिक्षाविद उपस्थित रहे। डॉ. नबेरिया की इस उपलब्धि पर कुलपति डॉ. प्रदीप कुमार बिसेन सहित प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्रों ने बधाई और शुभकामनायें सम्प्रेषित की हैं।

डॉं. शुक्ला विभागाध्यक्ष बने

जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय में संचालित अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना, राष्ट्रीय बीज परियोजना के प्रमुख डॉ. आर.एस. शुक्ला को पौध प्रजनन एवं अनुवांशिकी विभाग का विभागाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। डॉ. शुक्ला का महाकौशल क्षेत्र की प्रथम गेहंू की किस्म तैयार करने में सर्वोत्तम योगदान रहा है। डॉ. शुक्ला 5 विस्तारित वित्त पोषित परियोजना का नेतृत्व कर रहे हैं। अनुसंधान के क्षेत्र में कई विदेश यात्रा की। आप राष्ट्रीय और अंर्तराष्ट्रीयस्तर की अनेक सोसाइटी के सदस्य हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

 

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें