Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पुरस्कार एवं सम्मान (Awards And Recognition)

डॉं. ओम गुप्ता को बेस्ट वूमेन साइंटिस्ट अवॉर्ड

जबलपुर। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान पादप रोग विभाग द्वारा दिल्ली में ”संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्य प्राप्ति में पादप रोग विज्ञान” पर आयोजित सातवें अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में विश्वस्तर पर कृषि के क्षेत्र में पौध रोग विज्ञान की दूसरी सबसे बड़ी सोसायटी ”इंडियन फाइटो-पैथोलॉजिकल सोसायटी नई दिल्ली” द्वारा जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय की संचालक विस्तार सेवाएं डॉ. (श्रीमती) ओम गुप्ता को राष्ट्रीय बेस्ट वूमेन साइंटिस्ट अवॉर्ड से नवाजा गया है।

डॉं. (श्रीमती) ओम गुप्ता की राष्ट्रीय स्तर पर कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट पौध रोग वैज्ञानिक के रूप में विशिष्ट पहचान है। कुलपति डॉ. प्रदीप कुमार बिसेन एवं वैज्ञानिकों, प्राध्यापकों ने उन्हें मुबारकबाद पेश की। उन्हें जनेकृविवि की प्रथम महिला अधिष्ठाता और वर्तमान में प्रथम महिला संचालक विस्तार सेवाएं होने का गौरव प्राप्त है। ज्ञात हो कि डॉ. (श्रीमती) ओम गुप्ता ने विवि के पौध रोग विभाग की प्रथम छात्रा के रूप में वर्ष 1976 में मास्टर डिग्री एवं 1982 में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की।

कृषि पौध रोग वैज्ञानिक के साथ ही आपने विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुये 39 वर्षो तक दलहनी फसलों पर शोध कार्य तथा चने की 8 उकठा रोधी एवं मंूग की बुकनी एवं पीला मोजेक अवरोधी किस्मों को विकसित किया। इस कार्य की राष्ट्रीय स्तर पर सराहना हुई।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile